मीन (Pisces):-
Cards:-Knight of cups
अपने प्रिय को अपने मन की भावनाओं से अवगत नहीं करा पाए हैं.इस बात से थोड़ा असंतुष्ट हो सकते हैं.अचानक से कुछ इच्छाओं को पूरा होने की स्थिति बन सकती है.ऐसा महसूस कर सकते हैं. कि जीवन में जल्द ही सबकुछ अच्छा होने लगेगा.जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे.काफी समय से एक मनचाही नौकरी की तलाश कर रहे थे.जल्द ही नई नौकरी प्राप्ति का समाचार उत्साहित कर सकता हैं.अपने मित्रों और परिजनों के साथ मिलकर जश्न मनाने की तैयारी है.
प्रिय के साथ प्रेम संबंध को विवाह में बदलने की इच्छा रखते हैं.थोड़े से मतभेद के बाद दोनों पक्ष इस शादी की स्वीकृति दे सकते है. प्रिय मित्र से काफी समय बाद मिल रहे है.इस मुलाकात को यादगार बनाने के लिए और मित्रों के साथ मिलकर जश्न मानने की तैयारी कर सकते है.दूसरों की निजी जिंदगी में दखल न दे.खानपान को सुधारें.
स्वास्थ्य : पाचन संबंधी समस्या हो सकती है.जल्दबाजी और लापरवाही से वाहन ना चलाए.
आर्थिक स्थिति:पूर्व में निवेश किए गए धन का अच्छा प्रतिफल वापस मिल सकता है.इससे मकान खरीदने की इच्छा को पूरा कर पाएंगे.
रिश्ते :प्रिय के परिजन इस विवाह को स्वीकृति नहीं दे रहे हैं .जिसके कारण मन में असंतोष बढ़ सकता है.
दिशा भटनागर