मीन (Pisces):-
Cards:- Judgement
किसी पुराने विवाद के फैसले आने का इंतजार कर सकते हैं. संभव हैं, कि कि ये फैसला आपके खिलाफ हो जाए. इस समय कुछ परिस्थितियों का निर्णय आपके पक्ष में नहीं होगा. इस बात से तनाव बढ़ सकता है. इस समय धैर्य और संयम बनाए रखें. सही समय आने पर स्थितियां अपने आप अनुकूल होने लगेंगी. कार्य क्षेत्र में किसी सहयोगी का पक्षपात पूर्ण व्यवहार दु:खी कर सकता है. सामने वाले को समझाने का प्रयास करें. किसी कार्य में आ रहे उलझनों को चलते कार्य को पूरा होने में ज्यादा मेहनत करना पड़ सकती है.
कार्य को सफलता पूर्वक पूरा कर ऐसे लोगों की सोच को परिवर्तित करने का प्रयास करें. वाणी में अपशब्दों का उपयोग न करें. गुस्से और नफरत को नियंत्रित करें. बेवजह किसी से विवाद कर समय बर्बाद न करें. प्रिय की कुछ बातें मन को आहत कर सकती है. सामने वाले से कुछ समय बातचीत कम कर सकते है. इससे सामने वाला आपकी अहमियत को समझ सकता है.
स्वास्थ्य: पैर की हड्डी थोड़ी बढ़ती हुई नजर आ सकती हैं. सही चिकित्सीय परामर्श लीजिए.
आर्थिक स्थिति: पैसों की आवक अच्छी बनी हुई है. एक नई दुकान खोलने की सोच बना सकते है.
रिश्ते:ससुराल पक्ष के साथ रिश्ते को सुधारने का प्रयास कर रहे है. पैसों को लेकर विवाद न बढ़ाएं.
दिशा भटनागर