Meen Tarot Rashifal 15 February 2026: व्यवसाय पर विचार विमर्श कर सकते हैं, व्यर्थ की फिजूलखर्ची न करें

Aaj ka Meen (Pisces) Tarot Card Horoscope, 15 February 2026: व्यर्थ की फिजूलखर्ची न करें. लोगों के निजी मामलों में बिना उनकी अनुमति के दखलंदाजी न करें. इससे रिश्तों में खटास आ सकती है. कार्यों को टालने की आदत में बदलाव लाएं. मित्रों के साथ कहीं भ्रमण की तैयारी करेंगे.

Advertisement
pisces horoscope pisces horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 15 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:24 AM IST

मीन (Pisces):-
Cards:- The Emperor 

कार्य क्षेत्र में बढ़ती राजनीति और पक्षपात पूर्ण वातावरण से सजग रहे. किसी के साथ विवाद न हो. इस बात का ध्यान रखें. कुछ लोग आपकी कार्य कुशलता और बढ़ते सम्मान से ईर्ष्या कर सकते है. ऐसे लोग मौका मिलने पर वार कर सकते है. किसी सहयोगी का बार बार कार्यों में बाधा डालना असहनीय हो सकता है. सामने वाले की इस हरकत का जवाब दे सकते है. कुछ समय से परिजनों की बातों पर कोई नकारात्मक प्रतिक्रिया न देने की आदत के चलते जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती हैअचानक से जीवनसाथी कोई ऐसी बदतमीजी कर सकता हैं. जिससे काफी गुस्सा आ सकता है.

Advertisement

उसको इस बात का एहसास कर सकते है. कि शांत रहना कमजोरी नहीं बल्कि विवाद को टालने की कोशिश हैं. नौकरी में पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि भी प्राप्त होगी. संतान की शिक्षा को लेकर उत्साहित होंगे. परिवार के साथ किसी नए व्यवसाय पर विचार विमर्श कर सकते है. व्यर्थ की फिजूलखर्ची न करें. लोगों के निजी मामलों में बिना उनकी अनुमति के दखलंदाजी न करें. इससे रिश्तों में खटास आ सकती है. कार्यों को टालने की आदत में बदलाव लाएं. मित्रों के साथ कहीं भ्रमण की तैयारी करेंगे. 

स्वास्थ्य: बदलते मौसम अपने खान-पान का खास ख्याल रखें. ठंडी और खट्टे चीजों के सेवन से बचाव करें. 

आर्थिक स्थिति: पूर्व में किए धन निवेश का अच्छा प्रतिफल मिल सकता है. किसी नई योजना में धन निवेश करने पर विचार करेंगे. 

रिश्ते: मनचाहे जीवन साथी की तलाश किसी नए व्यक्ति के मिलने से पूरी होती नजर आ रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement