Meen Tarot Rashifal 14 March 2026: कानूनी मामले में पड़ सकते हैं, फिजूलखर्ची ना करें

Aaj ka Meen (Pisces) Tarot Card Horoscope, 14 March 2026: जीवनसाथी के साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार सामने वाले के मन में असंतोष उत्पन्न करेगा.भाषा की गरिमा बनाए रखें.गलत बात का समर्थन न करें.

Advertisement
pisces horoscope pisces horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 14 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:24 AM IST

मीन (Pisces):-
Cards:- Five of wands 

किसी बड़े हादसे से बाल बाल बचकर आए है.उस हादसे से सम्बन्धित कोई व्यक्ति के सामने आने से बेचैनी बढ़ सकती है.किसी सहयोगी का मधुर  स्वभाव प्रभावित कर सकता है.इस समय कार्य की अधिकता के चलते उच्च अधिकारी से बात कर सकते है.नए आया अधिकारी गलत बर्ताव से अन्य लोगों को परेशान कर सकता है.सभी  लोग इस बात को लेकर असंतुष्ट हो सकते हैं.किसी व्यक्ति की दखलंदाजी कार्य को खराब कर सकती है.सामने वाले को स्वयं पर हावी न होने दें.इस समय सामने वाले को लेकर क्रोध बढ़ सकता है.कार्य क्षेत्र में बढ़ता हुआ तनाव असंतुष्ट कर रहा है.

Advertisement

नई नौकरी की तलाश कर सकते है.वर्तमान स्थिति में कार्य क्षेत्र में किसी भी बात का विरोध सभी लोगों की पदोन्नति पर असर डाल सकता है.धैर्य और संयम से कार्य करें.पदोन्नति के साथ स्थान परिवर्तन थोड़ी परेशानी बढ़ा सकता है.नए स्थान पर जाकर लोगों और व्यवस्था से तालमेल स्थापित करने में थोड़ा समय लग सकता है.इस समय विचारों की उथल पुथल बेचैन कर सकती है.भावनाओं को नियंत्रित करें.दिल के साथ दिमाग का मेल कार्यों को सफल बनाएगा.जीवनसाथी के साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार सामने वाले के मन में असंतोष उत्पन्न करेगा.भाषा की गरिमा बनाए रखें.गलत बात का समर्थन न करें.

स्वास्थ्य: बालों का झड़ना किसी शारीरिक कमजोरी की तरफ इशारा कर सकता है.चिकित्सक से इस बात पर परामर्श कर सकते है.


आर्थिक स्थिति: आर्थिक या कानूनी मामले से संबंधित कोई भी फैसला बिना किसी अच्छे सलाहकार की मदद के ना ले.व्यर्थ की फिजूलखर्ची ना करें.

Advertisement

रिश्ते: मित्र के साथ किसी नए स्थान पर घूमने जा सकते हैं.इससे नई ऊर्जा का संचार होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement