Meen Tarot Rashifal 12 April 2026: तल्ख रवैया अपनाने से बचें, संभावनाओं पर विचार करें

Aaj ka Meen (Pisces) Tarot Card Horoscope, 12 April 2026: स्वार्थ और मतलब से दोस्ती का हाथ बढ़ा रहे हो.जीवनसाथी की उसके दोस्तों के साथ बढ़ती निकटता और व्यस्तता बढ़ने से अकेलापन महसूस करेंगे

Advertisement
pisces horoscope pisces horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 12 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:24 AM IST

मीन (Pisces):-
Cards:- The High Priestess 

व्यवसाय में कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें.कार्य की सफलता को लेकर कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है.किसी नए कार्य को करने से पूर्व अच्छे से सोच समझकर निर्णय लें.पिताजी की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते है.कानूनी और आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है.आध्यात्मिक लोगों या संगठन से जुड़ सकते है.इस समय किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करेंगे.तो आगे भविष्य में सामने वाले से जरूरत पड़ने पर मदद मिल सकता है.परिजनों की भावनाओं को लेकर सजग रहें.बेवजह किसी के साथ बहस न करें.किसी से वादा करने से पहले उसको पूरा करने की संभावनाओं पर विचार करें.

Advertisement

अन्यथा सामने वाले का भरोसा टूट सकता है.ऐसे लोगों से दूर रहे.जो स्वार्थ और मतलब से दोस्ती का हाथ बढ़ा रहे हो.जीवनसाथी की उसके दोस्तों के साथ बढ़ती निकटता और व्यस्तता बढ़ने से अकेलापन महसूस करेंगे.भावनात्मक उथल पुथल परेशान कर सकती है.परिवार की शांति और समृद्धि के लिए पूजा पाठ का आयोजन करा सकते है.स्थितियां कार्य क्षेत्र में बेहतर होती नज़र आएगी.अगर किसी विवाद में उलझ जाए, तो तल्ख रवैया अपनाने से बचें.

स्वास्थ्य: छोटी छोटी स्वास्थ्य समस्याओं को नजर अंदाज करना बड़ी बीमारी का इशारा दे सकती है.इससे चिंता हो सकती है.

आर्थिक स्थिति: कहीं से अटका हुआ धन वापस मिलने से घर की सजावट में खर्च कर सकते है.

रिश्ते: प्रिय से विवाह की सहमति दोनों के परिजनों से मिलने से मन हर्षित होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement