Meen Tarot Rashifal 8 March 2026: आर्थिक स्थिति संवरेगी, पुराने कर्जों से मुक्ति पा सकते हैं

Aaj ka Meen (Pisces) Tarot Card Horoscope, 8 March 2026: भाषा में अपशब्दों का उपयोग न करें. बात बात पर गुस्सा न हो. कार्यों को समझे बिना पूरा करना अच्छी सफलता की प्राप्ति में परेशानी उत्पन्न कर सकता है. इस समय पुराने और नए सभी अनुभव आगे काम आयेंगे.

Advertisement
pisces horoscope pisces horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:24 AM IST

मीन (Pisces):-
Cards:- Three of pentacles

बढ़ती हुई पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते नौकरी के साथ व्यवसाय को शुरू करने पर विचार कर सकते है. व्यवसाय में अनुभवहीनता के कारण पूर्व में असफल ही रहे है. कार्य क्षेत्र में किसी अनुभवी सहयोगी कार्यों को समझने में मदद करेगा. जिससे आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ता नजर आ सकता है. आपकी तन्मयता और निष्ठा अच्छी सफलता दिला सकती है. कार्यशैली में कुछ बदलाव कर सकते हैं. किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है.

Advertisement

कोई ऐसे कार्य जो काफी लंबे समय से पूरा नहीं हो पा रहे थे. वह भी अब धीमी गति से आगे बढ़ते नजर आएंगे. कुछ नए लोगों से मित्रता हो सकती है. पुरानी यादों से बाहर निकलेंगे. भाषा में अपशब्दों का उपयोग न करें. बात बात पर गुस्सा न हो. कार्यों को समझे बिना पूरा करना अच्छी सफलता की प्राप्ति में परेशानी उत्पन्न कर सकता है. इस समय पुराने और नए सभी अनुभव आगे काम आयेंगे. 

स्वास्थ्य: बढ़ते हुए वजन को कम करने का प्रयास कर सकते हैं. चिकित्सक की सलाह पर कुछ आवश्यक जांच करवाएंगे. 

आर्थिक स्थिति: पूर्व से अब आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार आता नजर आ रहा है. इस समय अपने पुराने कर्जों से मुक्ति पा सकते हैं. 

रिश्ते: किसी प्रभावशाली परिवार से मित्रता कुछ अच्छे अवसर ला सकतीं है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement