Meen Tarot Rashifal 6 March 2026: पुरानी यादों का साथ और करियर में नई उड़ान, मधुर वाणी से जीतें सबका दिल

Aaj ka Meen (Pisces) Tarot Card Horoscope, 6 March 2026: .अतीत से सुखद यादें समेटे. और बुरी यादों को सबक की तरह जाने दें.प्रिय के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे.पुरानी गलतफहमियों को मन में जगह न दें.

Advertisement
pisces horoscope pisces horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 06 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:24 AM IST

मीन (Pisces):-
Cards:- Six of cups

बचपन के मित्र और उनके साथ गुजार हुआ समय बार बार यादों में ताज़ा हो सकता है.इस समय किसी बड़े अधिकारी से कार्य के सिलसिले में मुलाकात हो सकती है.कुछ पुरानी कटु यादों से  को खुद से दूर करेंगे.नई सोच के साथ आगे बढ़े.अगर किसी की गलती को मन में बसाएंगे.तो आगे स्वयं को ही दुःख मिलेगा.अतीत से सुखद यादें समेटे. और बुरी यादों को सबक की तरह जाने दें.प्रिय के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे.पुरानी गलतफहमियों को मन में जगह न दें.सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें.

Advertisement

जीवन में आ रही परेशानियों का डटकर सामना करें.कार्य क्षेत्र में गलत भाषा का उपयोग आपकी छवि को बिगाड़ सकती है.गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें.इस समय कोई भी परिस्थिति इतनी गंभीर नहीं है.जिससे बाहर न निकला जा सके.थोड़ा बदलाव स्थितियों को परिवर्तित कर सकता है.ननिहाल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी.पुराने मित्रों से मुलाकात उत्साहित कर सकती है.जल्द ही नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है.

स्वास्थ्य: खाने में किसी गलत चीज के आने से गले में तकलीफ हो सकती है.इस समय खानपान में सावधानी रखें.

आर्थिक स्थिति: ससुराल पक्ष से व्यवसाय में साझेदारी का प्रस्ताव हर्षित कर सकता है.

रिश्ते: परिवार में चल रहा तनाव रिश्तों में दरार डाल सकता है.आपसी बातचीत करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement