मीन (Pisces):-
Cards:- King of swords
स्वयं पर भरोसा करें.इस बात पर विश्वास करें, कि किसी स्थिति का सामना कर सकते है.इस समय स्वयं में छुपी हुई काबिलियत को बाहर निकलना चाहिए.जो लोग अभी तक शांति और संयम को आपकी कमजोरी मानते आए है.यह वक्त उन्हें इस बात का एहसास दिला सकता हैं.कि उनकी सोच गलत हैं.इस समय जो भी कोई मार्ग में अवरोध बनाकर उपस्थित होगा उसकी पराजय निश्चित है.
किसी बड़ी परियोजना को पूरा करने की जिम्मेदारी मिल सकती है. पूरी क्षमता से इस काम को पूरा करने की कोशिश करें.इस समय उच्च अधिकारी आपके काम को सही तरीके से परख रहे हैं.इसलिए कार्यों को लेकर सजग रहें. आर्थिक क्षेत्र में अनुशासन और तर्क की आवश्यकता है.अन्यथा असुरक्षित निवेश पीड़ा दे सकता है.व्यक्तिगत या व्यावसायिक सफलता तभी प्राप्त होगी. जब कार्यों को पूरी क्षमता और योग्यता से पूरा किया जाएं.किसी अनुभवी की सलाह कार्यों में तेजी ला सकती है.इस समय पुराने कार्यों को पूरा करें.
स्वास्थ्य: पिता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं.खानपान में बदलाव लाया जा सकता है.
आर्थिक स्थिति: सट्टा बाजी या शेयर मार्केट में पैसा न लगाएं.आर्थिक नुकसान हो सकता है.
रिश्ते:कार्य की अधिकता और तनाव से बढ़ती हुई चिड़चिड़ाहट को परिजनों पर निकाल सकते है.इससे सभी लोग नाराज होंगे.
दिशा भटनागर