मीन राशि (Pisces)
Cards: Six of Pentacles
आपके पिछले प्रयासों का अच्छा परिणाम अब सामने आ सकता है, जिससे संतोष मिलेगा. हालांकि, आय और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है, क्योंकि अनियंत्रित खर्च परेशानी बढ़ा सकते हैं. ऐसे किसी भी काम में निवेश करने से बचें, जहां जोखिम अधिक हो. आपका मददगार स्वभाव कई बार लोगों को आप पर निर्भर बना सकता है, इसलिए जरूरत से ज्यादा सहयोग करने से बचें.
कुछ लोग आपकी उदारता का गलत फायदा भी उठा सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है. यदि कहीं पैसा अटका हुआ है, तो धैर्य रखें, समय के साथ स्थिति सुधर सकती है. दान या सहायता करते समय अपनी आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखें. आप नए व्यवसाय की योजना बना सकते हैं और उसमें सामाजिक कार्यों के लिए भी योगदान देने की सोच रखेंगे. बस यह ध्यान रखें कि किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचें और लालच में आकर गलत निर्णय न लें.
स्वास्थ्य: असंतुलित खानपान के कारण पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है, समय पर इलाज कराना बेहतर रहेगा.
आर्थिक स्थिति: शेयर बाजार या किसी भी निवेश में सोच-समझकर कदम उठाएं, सही निर्णय लाभ दिलाएगा.
रिश्ते: विवाह के लिए अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं और मनचाहा जीवनसाथी मिलने के संकेत हैं.
aajtak.in