मीन (Pisces):-
Cards:- The Tower
बदले और स्वार्थ की भावना के साथ रिश्ते न बनाएं. कुछ गलतियां लोगों के साथ रिश्ते खराब कर सकती है. किसी के साथ भी ज्यादा अपेक्षा न रहें. जल्द ही किसी नए मकान को लेने की योजना पूरी हो सकती हैं. संपत्ति से सम्बन्धित सौदों में जल्दबाजी न करें. अच्छे से संतुष्ट होने के बाद ही सहमति दीजिए. घर में कार्य करने वाले लोगों के साथ सही व्यवहार करें. लोगों की कमियों का मजाक न उड़ाएं. बदला लेने की भावना से किसी को नुकसान न पहुंचाएं. नकारात्मक विचारों को खुद से दूर रखें. कार्य का सफल या असफल होने का मतलब मेहनत में कमी ही नहीं होता है. बल्कि योजना का सही ढंग से क्रियान्वयन न हो पाना भी हो सकता. हमेशा स्वयं को दोष न दें. लोगों की बातों को अनसुना करें. कभी कभी परिस्थिति पर नियंत्रण मुश्किल होता है. ऐसी स्थिति में कार्यों को पूरा करना काफी मेहनत का काम होता है.
स्वास्थ्य: किसी बड़ी चोट की आशंका से भयभीत हो सकते है. कुछ समय कार्य से स्वयं को आराम दें.
आर्थिक स्थिति: जल्द ही नौकरी में पदोन्नति की सूचना मिलने वाली हैं. ये पदोन्नति बड़े लाभ के साथ आ सकती हैं.
रिश्ते: विवाह संबंध तय होने के बाद किसी कारण से टूट सकता हैं. इस बात को लेकर मन उदास हो सकता हैं.
दिशा भटनागर