मीन (Pisces):-
Cards:- Queen of cups
सब सुख-सुविधाएं होने के बावजूद किसी की कमी आपको असंतुष्ट रख सकती है. आप पर किसी कीमती वस्तु या कागजात की चोरी का झूठा आरोप लग सकता है, लेकिन परिवार के सहयोग से आप खुद को निर्दोष साबित कर लेंगे. नौकरी में पदोन्नति और वेतन वृद्धि के प्रबल योग बन रहे हैं. व्यापार में साझेदारी के नए प्रस्ताव मिल सकते हैं, जिन्हें सोच-समझकर स्वीकार करना ही बेहतर होगा.
स्वास्थ्य: किसी औषधि के साइड इफेक्ट से चेहरे पर फुंसियां हो सकती हैं, डॉक्टर से सलाह लें.
आर्थिक स्थिति: नया वाहन खरीदने के लिए आपको पिता से बड़ी आर्थिक सहायता मिल सकती है.
रिश्ते: समय न दे पाने के कारण प्रियजन आपसे नाराज हो सकते हैं, रिश्तों में अनबन की संभावना है.
aajtak.in