मीन (Pisces):-
Cards:- Eight of pentacles
कार्य की अधिकता और बढ़ता मानसिक तनाव नौकरी के लेकर गुस्सा बढ़ा सकता है.उच्च अधिकारी का पक्षपातपूर्ण व्यवहार इस गुस्से को ओर बढ़ा सकता है.इस समय नौकरी के साथ किसी नए व्यवसाय में हाथ आजमाने की कोशिश कर सकते है.परंपराओं से बाहर आकर गैर पारंपरिक कार्यों को शुरू करने की सोच बनाए.ये साहस दिखाने की बात है.
आगे सफलता मिलेगी इस बात का विश्वास बना हुआ है.अच्छी सफलता प्राप्त के बड़े उद्वेश्य के लिए धैर्य पूर्वक कुछ चीज सीखनी पड़ सकती है.कार्यों को आगे बढ़ने या व्यवसाय में अच्छी उन्नति के लिए कुछ समयांतराल पर कुछ ना कुछ सीखते रहें.वर्तमान जीवन में चल रहे बदलावों के साथ सामंजस्य स्थापित करें.किसी की मदद ले सकते है.इस समय कार्य को लेकर निष्क्रियता अच्छे अवसर के मौके दूर कर सकती है.अच्छी सफलता प्राप्त के लिए लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जुट जाएं.विचारों में सकारात्मकता लाएं. स्वयं पर विश्वास रखें. है.कार्य क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी अच्छे से पूरा करें. दूसरों की बातों को अनदेखा करें.बुराई करने वाले लोगों की बातों को मन पर हावी न होने दें.
स्वास्थ्य: ज्यादा देर तक झुककर बैठना गर्दन के दर्द बढ़ा सकता है.थोड़ा व्यायाम करें.
आर्थिक स्थिति: दूसरों की देखा देखी व्यर्थ खर्च न करें.
रिश्ते:बहन के ससुराल में किसी बड़े आयोजन में शामिल हो सकते हैं. इस आयोजन में कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मिलेंगे.
दिशा भटनागर