November 2022 Monthly Rashifal: जब कोई महीना शुरू होने वाला होता है तो वह महीना अच्छी उम्मीदें लेकर आता है. ऐसे ही नवंबर का महीना शुरू हो रहा है. ग्रहों में भी बदलाव आएगा और व्यक्ति के जीवन पर गहरा असर भी पड़ेगा. आइए जानते हैं कि नवंबर का ये महीना किन राशियों के लिए अच्छा है और किन राशियों के लिए दिक्कत भरा है. तो चलिए जानते हैं कि मेष से मीन तक का हाल.
1. मेष
मेष राशि वालों को इस महीने बजट बनाकर चलना होगा. नवंबर के महीने में इन्हें सेहत का ध्यान रखना होगा. धन निवेश के फैसले जल्दबाजी में न लें. इस महीने आपको धन हानि भी हो सकती है. बिजनेस में आपको आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. इस समय अगर आप मेहनत करेंगे तभी आपको अच्छा फल मिलेगा. कार्यक्षेत्र में लोगों से संबंध अच्छे नहीं होंगे. करियर में भी उतार-चढ़ाव आएगा. पारिवारिक शांति में कमी आ सकती है.
2. वृष
महीने की शुरुआत में आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है. यदि आप इस महीने बजट बनाकर चलेंगे तो आर्थिक स्थिति अच्छी होने की संभावना है. इस महीने विदेश यात्रा की संभावना बन रही है. ये महीना करियर के नजरिए से अच्छा रहने वाला है. वृष राशि के जातकों की सेहत में सुधार आएगा. बिजनेस में आर्थिक लाभ होने की संभावना है. परिवार का माहौल बिगड़ सकता है इसलिए आपको थोड़ी सावधानी रखनी होगी.
3. मिथुन
ये महीना करियर के नजरिए से बढ़िया रहने वाला है. सेहत पर खास ध्यान देना होगा. आमदनी में कुछ हद तक बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है. आर्थिक समस्याएं दूर होंगी. अगर आप नौकरी ढ़ूढ़ रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है. खर्चों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. मिथुन राशि के जातक निवेश सोच समझकर करें. बढ़ते खर्चों के कारण परिवार को भी आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
4. कर्क
इस महीने कर्क राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र पर राहु और सूर्य का प्रभाव दिख सकता है, इसलिए सोच समझकर काम करें. इस महीने विदेश जाने की संभावना बन रही है, लेकिन खर्चें सोच समझकर करें. इस महीने नौकरी खतरे में आ सकती है. महीने के बीच में आपको परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त हो सकता है, जिससे घर का माहौल भी सकारात्मक हो सकता है.
5. सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए ये महीना काफी फलदायी रहने वाला है. कुछ क्षेत्रों में अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है. धर्म कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी. आमदनी में थोड़ी थोड़ी बढ़ोतरी होने की संभावना है. पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है. परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है, जिसकी वजह से परिवार के साथ संबंध अच्छे रहेंगे.
6. कन्या
कन्या राशि के लोगों के लिए ये महीना अच्छा रहेगा. आमदनी के मामले में आपको अच्छे परिणाम भी मिलेंगे. कुछ मामलों में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. संतान को लेकर मानसिक चिंता रह सकती है. घर का माहौल सकारात्मक रहेगा. आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी.
7. तुला
तुला राशि के जातकों को ज्यादातर क्षेत्रों में अच्छा परिणाम मिल सकता है. सेहत को लेकर थोड़ा सा ध्यान सतर्क रहने की जरूरत है. साथ ही पारिवारिक जीवन को लेकर भी सतर्क रहने की जरूरत है. मानसिक तनाव से इस समय रहें सावधान. इस समय वाहन भी सावधानी से चलाएं. इस महीने आर्थिक लाभ होने की संभावना है. खर्चों में बढ़ोतरी होगी लेकिन आमदनी में भी वृद्धि की संभावना है.
8. वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए इस महीने काफी उतार चढ़ाव रह सकता है. जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हुए हैं, उन्हें भी आर्थिक लाभ हो सकता है. धर्म कर्म के कार्यों में भी आर्थिक लाभ हो सकता है. इस महीने कर्ज के लेन-देन से बचें वरना आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है. अपने व्यवसाय में अच्छा मुनाफा हासिल करते हुए, मार्केट में अपनी एक अलग पहचान बना सकेंगे.
9. धनु
करियर के नजरिए से ये महीना अच्छा रहने वाला है. इस महीने नौकरीपेशा जातकों के सफलता के योग बन रहे हैं. अंजान लोगों पर भरोसा करने से बचें. धन प्राप्ति के आपके पास नए रास्ते खुल सकते हैं. परिवार के कहासुनी की संभावना है. इस महीने आप निवेश कर सकते हैं. वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है. यात्रा के दौरान सावधानी रखें.
10. मकर
महीने की शुरुआत में धन प्राप्ति होने की संभावना है. आर्थिक जीवन बेहतर रहने की संभावना है. पिता की संपत्ति से लाभ होने की संभावना है. आलस की वजह से जरूरी अवसर से हाथ धोना पड़ सकता है. सेहत को लेकर सावधान रहें. नौकरी को लेकर विदेश से अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है.
11. कुंभ
साझेदार का ईमानदार रहेगा. मेहनत का फल अच्छा मिलेगा. ये महीना सबसे अधिक ज़मीन, प्रॉपर्टी व वाहन से जुड़ा कार्य कर रहे जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है. सेहत का अच्छे से ध्यान रखें. रुका हुआ धन वापिस आ सकता है. पुराने रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे. परिवार के साथ संबंधों में सुधार आएगा. करियर में भी सफलता मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में सफसता और सम्मान की प्राप्ति हो सकती है.
12. मीन
आर्थिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. खर्चों को रोकने की जरूरत है. इस समय सेहत में ज्यादा सुधार नहीं आएगा. सबसे उत्तम परिणाम नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर अपनी स्थिति को मजबूत करने के रूप में मिल सकेगा. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे. आर्थिक चुनौतियों का डटकर सामना करें, जिससे आपको सफलता मिलेगी.
aajtak.in