आर्थिक राशिफल 08 फरवरी 2021: मिथुन-कर्क राशि वालों के बढ़ेंगे खर्च, इन 4 राशियों को धन लाभ

Money Financial Horoscope Today 08 February 2021: मिथुन और कर्क राशि के लोगों के खर्च बढ़ेंगे. जबकि वृष, सिंह, धनु और कुंभ राशि के लोगों को धन लाभ होगा. मेष राशि वालों के लिए आर्थिक लिहाज़ से पूरा सप्ताह ही अच्छा रहेगा.

Advertisement
Arthik Rashifal Today 08 February 2021: आज का आर्थिक राशिफल Arthik Rashifal Today 08 February 2021: आज का आर्थिक राशिफल

श्रुति द्विवेदी

  • नई दिल्ली,
  • 08 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 4:02 AM IST

1- मेष राशि 
आर्थिक लिहाज़ से पूरा सप्ताह ही आपके लिए अच्छा रहेगा. धन से जुड़ी आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी. साथ ही खर्च भी नियंत्रित रहेंगे.

2- वृष राशि 
आपके लिए आर्थिक उन्नति संभव है. धन लाभ के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है. साथ ही नई प्लानिंग के द्वारा आगे बढ़ने में सफल रहेंगे.

3- मिथुन राशि 
आर्थिक तौर पर समय आपके लिए मध्यम है. हालांकि, किसी महिला द्वारा आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा. धन खर्च भी आपका बढ़ सकता है. 

Advertisement

4- कर्क राशि 
हर चीज़ पर आपका खर्च बढ़ सकता है. स्वास्थ्य सेवाओं और कर्ज़ संबंधित व्यय के योग हैं. आर्थिक तौर पर समय आपके लिए मध्यम है.

5- सिंह राशि
आर्थिक तौर पर समय आपके लिए अच्छा है. वाणी या कम्युनिकेशन द्वारा धन लाभ प्राप्त होगा. मित्रों द्वारा आपको आर्थिक सहयोग मिलेगा.

6- कन्या राशि
किसी महिला द्वारा आपको आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा. आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना ज़रूरी है. धन ख़र्च का विशेष ध्यान रखें. 

7- तुला राशि 
आपको वाणी द्वारा धन का नुकसान हो सकता है. साथ ही धन लाभ के प्रति आपको सजग रहना ज़्यादा ज़रूरी है. खर्च आपके नियंत्रित रहेंगे.

8- वृश्चिक  राशि 
आर्थिक तौर पर समय आपके लिए मध्यम है. घर-परिवार द्वारा आर्थिक लाभ मिलेगा. साथ ही भाई बहनों द्वारा आपको आर्थिक मदद मिलेगी. 

Advertisement

9- धनु राशि
धन लाभ के नए तरीके आज़माएंगे. धन की बचत होगी और आर्थिक तौर पर समय अच्छा है. पारिवारिक खर्च कंट्रोल करने में सक्षम रहेंगे.

10- मकर राशि 
आपके लिए नेतृत्व के साथ आर्थिक उन्नति प्राप्त करने का समय है. अपने रास्ते तय करेंगे तो लाभ अवश्य मिलेगा. आपको पूर्णत: आर्थिक सुख मिलेगा.

11-कुम्भ राशि 
आर्थिक तौर पर आगे बढ़ने के लिए आप प्रयासरत रहेंगे. वाणी द्वारा आप अपने संबंध ख़राब न करें अन्यथा धन लाभ का रास्ता बंद हो सकता है. 

12- मीन राशि
कुटुंब और परिवार से किसी प्रकार की सहायता नहीं मिलेगी. आपकी ज़िम्मेदारियां पहले से अधिक बढ़ेंगी. आर्थिक तौर पर समय आपका मध्यम है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement