Arthik Rashifal Today 05 December 2021: आर्थिक पक्ष की ओर से आज का दिन मेष, मिथुन, सिंह और कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा. कार्य व्यापार में सफलता के योग हैं. वृष और कर्क राशि के जातकों को सावधान रहने की सलाह दी गई है. आइये बताते हैं कि आर्थिक दृष्टि से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन.
मेष (Aries): मेष राशि के जातक करियर कारोबार में बेहतर करेंगे. मौके भुनाएंगे. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. विभिन्न आर्थिक मामले बनेंगे. व्यवसायिक अनुबंध पक्ष में रहेंगे.असहजता से राहत मिलेगी. कामकाज में रुचि बढ़ेगी. साहस संपर्क बढ़ेगा.
वृषभ (Taurus): वृष राशि के जातकों की अप्रत्याशित घटनाक्रम से कार्यगति प्रभावित हो सकती है.लाभ सामान्य रहेगा. रुटीन रखेंगे. आर्थिक उपलब्धि पूर्ववत बनी रहेगी. नवीन मामलों में धैर्य रखेंगे. स्मार्ट वर्किंग पर फोकस बढ़ेगा. बजट से चलेंगे. तार्किकता पर जोर रखें.
मिथुन (Gemini): मिथुन राशि के जातक उद्योग व्यापार में अच्छा करेंगे. कारोबारी अवसरों को भुनाएंगे. साझेदारी फलेगी. सुविधाओं में वृद्धि होगी. आर्थिक मामलों में उम्म्मीद से अच्छा करेंगे. सहजता से कार्य करेंगे. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे.
कर्क (Cancer): कर्क राशि के जातक लापरवाही से बचें. व्यापार पर फोकस रहेगा. सफेदपोश ठगों से सकर्तता बढ़ाएं. आर्थिक मामलों में स्पष्ट रहें. व्यापार में सामान्य स्थिति बनी रहेगी. वाणिज्यिक संबंध हितकर रहेंगे. जल्दबाजी में निर्णय न लें. सक्रियता बढ़ाएं. आय-व्यय बढे हुए रहेंगे. शांत रहें.
सिंह (Leo): सिंह राशि के लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे. कामकाजी मामले पक्ष में बनेंगे. उत्तरोत्तर शुभता बढ़ेगी. विभिन्न प्रयास सफल होंगे. करियर कारोबार में महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे. प्रतिस्पर्धा रखेंगे. मनोबल ऊंचा रहेगा. सक्रियता और साहस से कार्य करेंगे.
कन्या (Virgo): कन्या राशि के जातक अकारण हस्तक्षेप से बचें. कार्य व्यापार बेहतर रहेगा. सुख संसाधन बढ़ेंगे. करोबारी अवसर बने रहेंगे. कामकाज में बेहतर करेंगे. नियम रखेंगे. पेशेवरों का सहयोग मिलेगा. लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएं. लाभ पूर्ववत् रहेगा.
तुला (Libra): तुला राशि के जातक सफलता से उत्साहित रहेंगे. श्रेष्ठ कार्यों को गति देंगे. अच्छे लाभ के संकेत बने हुए हैं. सम्पन्नता बढ़ेगी. फोकस रहेगा. पेशेवर संबंध संवरेंगे. चर्चाओं में रुचि लेंगे. बड़ा सोचेंगे.
वृश्चिक (Scorpio): वृश्चिक राशि के जातक वस्तु संग्रह करेंगे. अवसरों को भुनाएंगे. तेजी बढ़ाएंगे. सपन्नता बढ़ेगी. विभिन्न कार्याों पर फोकस रहेगा. पेशेवर मामले सफल रहेंगे. आय अच्छी रहेगी. व्यापार संवरेगा. वचन पूरा करेंगे. सुख सौख्य बना रहेगा.
धनु (Sagittarius): धनु राशि के जातक कार्य व्यापार में प्रभावी रहेंगे. लक्ष्य पाएंगे. नए ढंग अपनाएंगे. विस्तार योजनाएं गति लेंगी. प्रस्ताव मिलेंगे. लाभ पर फोकस रखेंगे. मन के मामले बनेंगे. संबंध संवरेंगे. सकारात्मकता बढ़ेगी. भेंट होगी. विश्वास बढ़ेगा.
मकर (Capricorn): मकर राशि के जातक वार्ताओं में प्रभावी रहेंगे. प्रस्ताव समर्थन पाएंगे. लाभ अच्छा रहेगा. योजनाओं में जल्दबाजी से बचें. कार्य व्यापार में विस्तार बनेगा. पेशेवर मामलों धैर्य रखेंगे. लेन देन में सतर्क रहें.
कुंभ (Aquarius): कुंभ राशि के जातक लाभ पर फोकस बनाए रखें. आय बेहतर रहेगी. करियर कारोबार उम्मीद से अच्छा रहेगा. वाणिज्यिक मामलों में प्रभावी रहेंगे. अवसर बढ़ेंगे. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. पेशेवर बेहतर करेंगे.
मीन (Pisces): मीन राशि के जातक परिस्थितियों पर नियंत्रण रखेंगे. व्यापार व्यवसाय में प्रभावशाली रहेंगे. आर्थिक पक्ष बेहतर रहेगा. वाणिज्यिक संबंधों को आगे बढ़ाएंगे. प्रतिस्पर्धा रखेंगे. सतर्कता से आगे बढ़ेंगे. खानपान पर ध्यान देंगे. रुटीन संवारेंगे. मौसमी सावधानियां रखें.
अरुणेश कुमार शर्मा