1. मेष राशि
प्रेम संबंधों के मामले में आज आपको थोड़ा संयम बरतने की आवश्यकता है. प्रियजनों के साथ बातचीत करते समय उतावली न दिखाएं. बड़प्पन बनाए रखें. रिश्तों में संतुलन और आपसी सामंजस्य बहुत जरूरी है. मित्रों और करीबियों से भेंट के अवसर बनेंगे, जिससे निजी मामले मजबूत होंगे. जल्दबाजी न करें.
2. वृष राशि
रिश्तों के लिहाज से आज का दिन सुखद सूचनाएं लेकर आएगा. मन के मामले आपके पक्ष में रहेंगे. आप अपने साथी के साथ यादगार पल साझा करेंगे. बंधुत्व का भाव बढ़ेगा और संबंधों में सहजता बनी रहेगी. किसी पारिवारिक उत्सव में शामिल होने का मौका मिल सकता है, जिससे प्रेम और स्नेह के रिश्ते और भी गहरे होंगे.
3. मिथुन राशि
आज आप अपनों के साथ हर्ष और आनंद के साथ समय बिताएंगे. परिवार की खुशियों में आपका योगदान महत्वपूर्ण रहेगा और आप रिश्तों को संवारने में सबसे आगे रहेंगे. प्रियजन से मुलाकात होगी, जो आपके मन को प्रसन्न कर देगी. मधुर व्यवहार से आप सबका दिल जीत लेंगे .
4. कर्क राशि
प्रेम और स्नेह के रिश्तों में आज आपसी विश्वास और बढ़ेगा. घर-परिवार में सुखद वातावरण रहेगा. संबंधों में मिठास घुलेगी. करीबियों के साथ तालमेल बेहतर होगा. आप सभी की भावनाओं का आदर करेंगे. मेलजोल बढ़ाने के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है. जिम्मेदार लोगों से मुलाकात हो सकती है जो आपके निजी जीवन में शुभता का संचार करेंगे.
5. सिंह राशि
मन के मामलों में आज आपको विनय और विवेक से काम लेना होगा. व्यक्तिगत संबंधों में थोड़ी सावधानी बरते. स्वजनों की छोटी-मोटी बातों को अनदेखा करें. प्रेम संबंधों में प्रियजनों को उपहार देने का विचार बन सकता है, जिससे रिश्तों में ताजगी आएगी. आपसी संवाद के दौरान सहजता बनाए रखें
6. कन्या राशि
आज आप अपने दिल की बात कहने में सफल रहेंगे. घर का माहौल सुखद रहेगा. निजी मामले आपके पक्ष में बनेंगे. रिश्तों को संवारने में आपकी विशेष रुचि रहेगी, जिससे आपसी विश्वास को बढ़ावा मिलेगा. प्रेम संबंध और मजबूत होंगे और आप मित्रों को भी प्रभावित करेंगे.
7. तुला राशि
भावनात्मक प्रदर्शन में आज संतुलन बनाए रखें. निजी संबंध बेहतर होंगे. रिश्तों में सुखद बदलाव आएंगे. आप अपने व्यवहार से प्रियजनों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे. आपसी तालमेल और सहयोग की भावना से पारिवारिक विषयों में सुधार आएगा. रिश्तों में उत्साह बना रहेगा .
8. वृश्चिक राशि
पारिवारिक परिस्थितियां आज बहुत सुखद बनी रहेंगी. प्रेम और स्नेह का पक्ष मजबूत होगा. आप अपने पार्टनर के साथ करीबी महसूस करेंगे. रिश्तों में बड़प्पन दिखाने से मिठास बढ़ेगी. सभी लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे. परिजनों के साथ सुखद समय बिताने के भरपूर मौके मिलेंगे. मन के मामले संवरेंगे. आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में सफल रहेंगे.
9. धनु राशि
भावनात्मक मामलों में आज आपको थोड़ा धैर्य बढ़ाना होगा. परिवार का वातावरण सामान्य रहेगा, लेकिन वाणी और व्यवहार में विनम्रता रखना अनिवार्य है. किसी भी जरूरी सूचना या भावनात्मक संवाद को अनदेखा न करें. करीबियों के परामर्श से काम करना रिश्तों के लिए बेहतर रहेगा.
10. मकर राशि
वैवाहिक और प्रेम संबंधों में आज परस्पर विश्वास बहुत मजबूत रहेगा. प्रियजनों का साथ मिलने से मन में उत्साह रहेगा और संबंधों को नया बल मिलेगा. मित्रों के साथ घनिष्ठता बढ़ेगी. आप सबको साथ लेकर चलेंगे. किसी पुराने वादे को निभाने का सही समय है, जिससे आपका सम्मान बढ़ेगा. भेंट-मुलाकात असरदार होगी .परिवार में सुख-सौख्य का संचार होगा.
11. कुंभ राशि
प्रेम और स्नेह से आज आप परिवार का वातावरण सुखद बनाए रखेंगे. रिश्तों में सुधार होगा, लेकिन भेंटवार्ता के दौरान अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें. मन की बात कहने में धैर्य और विनम्रता का परिचय दें. रिश्तों में संतुलन बनाए रखना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए. व्यक्तिगत संबंधों में किसी भी तरह की पहल करने से पहले स्थिति को अच्छी तरह समझ लें. अपनों का सम्मान बनाए रखें.
12. मीन राशि
मित्रों और प्रियजनों के साथ खुशियां साझा करने का आज बेहतरीन मौका है. भावनात्मक संवाद प्रभावशाली रहेगा . रिश्तों में मजबूती आएगी. सभी के सहयोग से घर में शुभता बनी रहेगी. आप अपने मन की बात कहने में सफल होंगे और हर्ष-आनंद के अवसर बनेंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा