मेष राशि
मेष राशि वालों की भावनात्मक चर्चाएं सहज रहेंगी. परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा. परिजनों और मित्रों का साथ मिलेगा. वाणी और व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे.
वृष राशि
वृष राशि वालों के घर में खुशी और उत्सव का माहौल रहेगा. रिश्ते मजबूत होंगे. प्रेम पक्ष अच्छा रहेगा. मित्रों की संख्या बढ़ सकती है. कोई मूल्यवान भेंट मिलने के संकेत हैं.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के प्रेम संबंध मजबूत होंगे. प्रियजनों की बात सुनेंगे. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. रिश्तों में सुधार आएगा. सकारात्मक व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को संवाद में स्पष्टता रखनी होगी. निजी बातों पर ध्यान दें. धूर्त लोगों से सावधान रहें. रिश्तों में तालमेल बनाकर चलना बेहतर रहेगा.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी. घर का वातावरण सुखद रहेगा. भ्रमण और मनोरंजन के अवसर मिलेंगे. शुभ सूचना मिल सकती है.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के घर में प्रेम और स्नेह का माहौल रहेगा. प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे. इच्छित सूचना मिल सकती है. चर्चाओं में उत्साह रहेगा.
तुला राशि
तुला राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा. रिश्तों में सुधार होगा. निजी मामलों पर ध्यान देंगे. अपनों का साथ मिलेगा. भावनात्मक रूप से प्रभावी रहेंगे.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को परिवार से सहजता रखनी चाहिए. गोपनीय बातें साझा न करें. रिश्तों में सामान्य स्थिति बनी रहेगी. मधुर वाणी लाभ देगी.
धनु राशि
धनु राशि वालों के प्रेम संबंध मजबूत होंगे. निजी रिश्तों में मजबूती आएगी. मित्रों और साथी का सहयोग मिलेगा. प्रियजन से मुलाकात संभव है.
मकर राशि
मकर राशि वालों को रिश्तों में धैर्य रखना होगा. जरूरी सूचना मिल सकती है. भावनात्मक मामलों में संयम रखें. जरूरी बात कहने में संकोच रह सकता है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों की अपनों से अहम बातचीत होगी. प्रेम संबंध गहरे होंगे. घूमने-फिरने के अवसर बनेंगे. परिजनों से भरोसा बढ़ेगा.
मीन राशि
मीन राशि वालों को परिवार के साथ सहज रहना चाहिए. घरेलू मामलों में रुचि बढ़ेगी. निजी संबंधों में सुख मिलेगा. दिखावे और बड़बोलेपन से बचें.
अरुणेश कुमार शर्मा