मेष: आज प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी. पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी. आपकी वाणी और व्यवहार में एक सहजता रहेगी, जो दूसरों को आकर्षित करेगी. बड़प्पन और विनम्रता का भाव आपको अपनों के करीब लाएगा. स्वजनों का भरपूर साथ मिलेगा, जिससे निजी संबंधों में वृद्धि होगी. आज आप जो भी बात रखेंगे, वह प्रभावी सिद्ध होगी. साथियों का सहयोग प्राप्त होगा . प्रियजन से सुखद भेंट होने के योग हैं.
वृष: रिश्तों में गहराई लाने के लिए आज चर्चा और संवाद को प्राथमिकता दें. सहयोग की भावना से आगे बढ़ें, परिणाम बेहतर होंगे. हालांकि, मन की बात कहने में थोड़ी हिचक हो सकती है, लेकिन व्यक्तिगत मामलों में स्पष्टता लाना जरूरी है. अनावश्यक प्रतिक्रिया से बचें. जरूरी सूचना प्राप्त होने के संकेत हैं. भावनात्मक रिश्तों में धैर्य बनाए रखें. सभी के प्रति आदर का भाव रखें.
मिथुन: आज आपका मन प्रसन्न रहेगा. रिश्तों को नया बल मिलेगा. अपनों को मनाने और उनसे संवाद करने का यह बेहतरीन समय है. प्रियजनों से जरूरी बातें साझा करें, इससे परस्पर भरोसा बढ़ेगा. मित्रों से भेंट संभव है. अपने साहस का सही उपयोग करें. अपनों के साथ सूझबूझ व सामंजस्य बनाकर चलें. आज के दिन आपके जीवन में कुछ यादगार पल निर्मित होंगे.
कर्क: आज आप पूरी तरह से अपने परिजनों की खुशी पर केंद्रित रहेंगे. उनका ख्याल रखना आपको आंतरिक संतोष देगा. किसी भी मामले में जिद या जल्दबाजी से बचें. अतिसंवेदनशीलता रिश्तों में दूरी पैदा कर सकती है, इसलिए दिखावे और बड़बोलेपन से दूर रहें. पारिवारिक मामलों में अपनी रुचि बनाए रखें. अपनों के प्रति त्याग की भावना रखें.
सिंह: आज आपके जीवन में सहकार की भावना बढ़ेगी. व्यावसायिक और वाणिज्यिक स्थिति में सुधार के योग हैं. घर-परिवार से जुड़े शुभ समाचार प्राप्त होंगे, जिससे मन उत्साहित रहेगा. आपकी योजनाएं धीरे-धीरे आकार ले रही हैं. किसी इच्छित वस्तु की प्राप्ति आज आपके आनंद को दोगुना कर सकती है. आपका प्रभावशाली प्रदर्शन हर जगह सराहा जाएगा.
कन्या: घर-परिवार में आज सुख और आनंद का वातावरण रहेगा. छोटे-छोटे पल हर्ष और खुशी लेकर आएंगे. व्यक्तिगत संबंधों में आज आपकी रुचि अधिक रहेगी और आप अपने कुटुम्बियों पर पूरा ध्यान देंगे. भावनात्मक पक्ष मजबूत होने से सभी का सहयोग मिलेगा. साज-सज्जा और आदर-सम्मान के कार्यों में आपका मन लगेगा. मित्रों की संख्या में वृद्धि हो सकती है.
तुला: आज आपको सभी का साथ और भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. सबसे मधुर रिश्ते बनाए रखने में आप सफल रहेंगे. भेंट-वार्ताओं में आप आगे रहेंगे .आपका व्यक्तिगत जीवन अच्छा बना रहेगा. अपने प्रियजनों के प्रति आदर और स्नेह का प्रदर्शन करें. लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे. करीबी सहयोगियों और मित्रों के साथ तालमेल में वृद्धि होगी.
वृश्चिक: आज आप पारिवारिक संबंधों के प्रति थोड़े अधिक संवेदनशील रहेंगे. विपक्षियों से सतर्कता बनाए रखना आपके हित में है. बातचीत के दौरान मितभाषी बने रहें और धूर्त लोगों से सावधान रहें. चर्चा-संवाद में सहजता रखें. करीबियों से मेलजोल बढ़ाएं, लेकिन प्रेम और स्नेह के मामलों में धैर्य से काम लें. अपनों की खुशी पर क्षमता से अधिक खर्च हो सकता है, सोच-समझकर निर्णय लें.
धनु: आज आप संबंधों को संवारने में सफल रहेंगे. मित्रों के बीच आपका विश्वास बढ़ेगा और प्रियजनों पर आपका पूरा फोकस रहेगा. प्रेम और स्नेह के प्रयासों को बल मिलेगा. रिश्तों में शुभता का संचार रहेगा और मन के मामले आपके पक्ष में रहेंगे. किसी भ्रमण या मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है. कोई सुखद सूचना मिलने के प्रबल योग हैं.
मकर: घर-परिवार में हर्ष और आनंद का माहौल रहेगा. निजी मामलों में साहस और संवाद के जरिए आप रिश्तों में मजबूती लाएंगे. आप जो भी बात कहेंगे, वह प्रभाव डालेगी. परिजन प्रसन्न रहेंगे और प्रियजनों के साथ समय बिताकर आपको खुशी मिलेगी. आज कुछ ऐसे स्मरणीय पल निर्मित होंगे जिन्हें आप लंबे समय तक याद रखेंगे.
कुंभ: आज घर-परिवार में आनंद और उत्साह बना रहेगा. परिजनों का सहयोग आपकी ताकत बनेगा. प्रेम और स्नेह के आपके प्रयासों को सफलता मिलेगी, जिससे संबंधों में सुधार आएगा. सबको साथ लेकर चलने की आपकी नीति आज बहुत कारगर साबित होगी. भावनात्मक प्रयास आज बेहद प्रभावी बनेंगे और समकक्षों का भरपूर समर्थन प्राप्त होगा.
मीन: मन की बात कहने में आज थोड़ी हिचक हो सकती है, लेकिन सहजता से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें. संबंधों में सामंजस्य बढ़ाएं. आज किसी जरूरी सूचना की प्राप्ति संभव है. किसी भी स्थिति में भावावेश में आकर प्रतिक्रिया न दें. सबको साथ लेकर चलें. प्रेम पक्ष मध्यम रहेगा, इसलिए वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें और अपनी गोपनीयता का ध्यान रखें.
अरुणेश कुमार शर्मा