मेष - बहकावे और दिखावे से दूर रहें
मेष राशि के जातकों को आज किसी धूर्त व्यक्ति की व्यर्थ और भावनात्मक बातों में आने से बचना चाहिए. प्रेम और स्नेह के मामलों में पहल करने या किसी भी तरह के दिखावे से परहेज करें. अपने अपनों का मान-सम्मान रखना आज बहुत जरूरी है. धैर्य के साथ सबका आदर करें और अपने दिए हुए वचन को निभाएं. रिश्तों में सामंजस्य बढ़ाएं और एक-दूसरे पर भरोसा बनाए रखें. तथ्यों पर ध्यान दें और किसी के बहकावे में न आएं.
वृष - अपनों के साथ साझा करेंगे खुशियां
वृष राशि वालों का मन आज प्रसन्न रहेगा. आप अपने सुखद पलों को स्वजनों के साथ साझा करेंगे. आज पुराने मित्रों से भेंट-मुलाकात संभव है, जिससे खुशियां दोगुनी हो जाएंगी. रिश्तों में भरोसा बना रहेगा और हर्ष-आनंद के कई मौके मिलेंगे. अगर मन में कोई जरूरी बात है, तो उसे कहने का आज सही समय है. प्रेम और स्नेह से जुड़े पक्ष सकारात्मक रहेंगे, जिससे संबंध और भी मजबूत होंगे. विनम्रता बनाए रखें.
मिथुन - वाणी में धैर्य रखना है जरूरी
मिथुन राशि के जातक अपनी बात कहने में उतावलेपन से बचें. व्यक्तिगत विषयों पर अपना फोकस बढ़ाएं और किसी भी भेंटवार्ता में पहल या दिखावे पर अंकुश रखें. परिजनों की इच्छा का सम्मान करें और अपने व्यवहार में बड़प्पन लाएं. सगे-संबंधियों को पर्याप्त समय दें. जरूरी बातें कहने के लिए सही समय और धैर्य का इंतजार करें. रिश्तों में विश्वास बनाए रखें और किसी भी बात पर जिद करना छोड़ें.
कर्क - शुभ संदेशों से मन होगा प्रफुल्लित
कर्क राशि के जातकों को आज कहीं से शुभ संदेश और महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त हो सकती हैं. घर आए अतिथि का आदर-सत्कार करें. आज आपकी भावनात्मकता बल पाएगी, इसलिए रिश्तों में सहजता और संतुलन बनाए रखें. मन के मामले आपके पक्ष में रहेंगे और अपनों से सुखद भेंट होगी. सहज चर्चाओं में शामिल हों और संपर्क बढ़ाने पर जोर दें. प्रेम संबंधों में आज शुभता बनी रहेगी.
सिंह - प्रियजन से होगी यादगार मुलाकात
सिंह राशि वालों को आज सबका साथ प्राप्त होगा. आपसी विश्वास बनाए रखें और अतिथि का सम्मान करें. आपके सुख-वैभव में वृद्धि होगी और निजी संबंध और भी मजबूत होंगे. मन के मामले आज संवरते नजर आएंगे. योग्य लोगों को विवाह या प्रेम के प्रस्ताव मिल सकते हैं. प्रेम में मधुरता बढ़ेगी और आप किसी भव्य आयोजन में शामिल हो सकते हैं. सबका आदर करें, आज प्रिय से भेंट होगी.
कन्या - तालमेल और संवाद पर दें जोर
कन्या राशि के जातकों का संवाद कौशल आज रिश्तों को संवारने में मदद करेगा. मेलजोल की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी और रिश्तों में शुभता बढ़ेगी. सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें. आज प्रियजनों से मुलाकात होने के प्रबल योग हैं. सबकी भावनाओं का आदर और सम्मान करें. परस्पर विश्वास और स्नेह भाव में वृद्धि होगी. बड़प्पन दिखाएं और प्रेम संबंधों में सकारात्मकता बनाए रखें.
तुला - जिद और अहंकार का करें त्याग
तुला राशि के जातकों को आज जिद और अहंकार से पूरी तरह बचना चाहिए. भावनात्मक प्रयासों में धैर्य बढ़ाएं और व्यक्तिगत संबंधों में सहजता बनाए रखें. मित्रों के साथ प्रेम और स्नेह का भाव रखें. अपने स्वजनों के लिए कुछ अच्छा करने का भाव मन में रहेगा. रिश्तों में विनय और विवेक का इस्तेमाल करें. अपनी और दूसरों की कमियों को अनदेखा करें और व्यर्थ के विचारों को त्यागें.
वृश्चिक - मित्रों पर पड़ेगा आपका प्रभाव
वृश्चिक राशि वाले आज अपनों का पूरा सहयोग पाएंगे. प्रेम और स्नेह के प्रयास आपके पक्ष में रहेंगे. निजी संबंधों को नया बल मिलेगा और आप अपने मित्रों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे. प्रियजनों के सामने अपनी जरूरी बात कहने का साहस जुटाएं. उत्साह के साथ काम करें और स्वजनों के साथ समय बिताएं. आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप अपनों की खुशियां बढ़ाएंगे. समर्पण का भाव रखें.
धनु - भरोसे से जीतेंगे सबका दिल
धनु राशि के जातक प्रेम पक्ष में धैर्य और विश्वास के जरिए अपने संबंधों को और मजबूत बनाएंगे. आपके मन से संकोच का भाव दूर होगा, जिससे आप जरूरी बातें साझा कर पाएंगे. प्रियजनों की अपेक्षाओं पर आप खरे उतरेंगे और संबंध सुखद बनेंगे. आपका व्यक्तिगत पक्ष मजबूत होगा और आप सबका भरोसा जीतने में सफल रहेंगे. सुखद पल साझा करें और अपने प्रिय पर विश्वास बनाए रखें.
मकर - मधुर व्यवहार से रिश्तों में आएगी उमंग
मकर राशि के जातकों के लिए प्रेम और स्नेह के मामले आज संवरेंगे. संबंधों में नया उमंग और उत्साह दिखाई देगा. अपनों से शुभ संदेश प्राप्त होने से घर में सभी प्रसन्न रहेंगे. रिश्तों में बड़प्पन रखें और प्रियजनों के साथ वक्त बिताएं. आप किसी छोटी यात्रा पर भी जा सकते हैं. अपने व्यवहार में मिठास बढ़ाएं, इससे पारिवारिक और मैत्री संबंध और भी मजबूत होंगे.
कुंभ - भावुकता पर रखें थोड़ा नियंत्रण
कुंभ राशि के जातक परिवार के लोगों से भेंट और संवाद बढ़ाएं. आज बहुत ज्यादा भावुक होने से बचें और प्रियजनों की अनदेखी न करें. आपको आज कोई जरूरी सूचना मिल सकती है. परिवार के लोग आपके प्रति सहयोगी रहेंगे. कोई भी काम बड़ों के परामर्श से ही करें. रिश्तों में सहजता और सहनशीलता बनाए रखना जरूरी है. अपने निजी संबंधों को महत्व दें और मित्रों का साथ निभाएं.
मीन - दाम्पत्य जीवन में बढ़ेगी घनिष्ठता
मीन राशि के जातकों का दाम्पत्य जीवन आज बेहद खुशहाल रहेगा. निजी जीवन में मिठास बढ़ेगी और विभिन्न मामले सुलझते नजर आएंगे. रिश्तों में मजबूती आएगी और प्रेम संबंध पहले से अधिक घनिष्ठ होंगे. सुख-सौख्य बना रहेगा और मित्रों का साथ और विश्वास आपको मिलेगा. भेंट-मुलाकात असरदार साबित होगी. अपनों को दिया हुआ वचन जरूर निभाएं और परिवार के लिए समय निकालें.
अरुणेश कुमार शर्मा