Tula Tarot Rashifal 30 March 2026: नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है, प्रिय के साथ रिश्ते में सुधार लाएंगे

Aaj ka Tula (Libra) Tarot Card Horoscope, 30 March 2026: पुराने कार्यों के पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. परिवार के वरिष्ठ जन की सलाह कार्यों को लाभ में बदल सकती है. नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है. प्रिय के साथ रिश्तों में बदलाव लाएंगे.

Advertisement
libra horoscope libra horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 30 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:10 AM IST

तुला (Libra):-
Cards:- Page of wands

कार्यक्षेत्र में जो लोग खिलाफ थे उनके सामने सच्चाई साबित हो सकती है. जिस संबंध फिर से मधुर बन जाएंगे. संपत्ति से जुड़े हुए मामले का समाधान किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से प्राप्त हो सकता है. अचानक से किसी के आने से दिनचर्या अस्त व्यस्त हो सकती है. जिससे स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है. इस समय धैर्य और संयम से आने वाले व्यक्ति के साथ अच्छा व्यवहार करें. कार्य क्षेत्र में किसी भी तरह का बदलाव लाने की कोशिश ना करें. समय के प्रतिकूल होने के कारण स्थितियां बिगड़ सकती हैं. संतान से संबंधित चिंता दूर होगी.

Advertisement

ॉकीमती वस्तुओं को संभाल कर रखें. दूसरों के झगड़ों में पड़ने से बचें. कार्य की सफलता उच्च अधिकारियों से सम्मान दिला सकती है. कोई व्यावसायिक यात्रा करनी पड़ सकती है. जिसके कारण काफी थकान अनुभव कर सकते है. पुराने कार्यों के पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. परिवार के वरिष्ठ जन की सलाह कार्यों को लाभ में बदल सकती है. नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है. प्रिय के साथ रिश्तों में बदलाव लाएंगे.

किसी करीबी मित्र के साथ गलतफहमियां खत्म कर सकते हैं. इस समय कुछ जरूरी बदलाव लाने पड़ सकते हैं. कुछ ऐसे निर्णय भी लेने पड़ेंगे. जो काफी महत्वपूर्ण होंगे. दूसरों के समक्ष अपनी निजी बातें न करें. हर स्थिति में जीवनसाथी का सम्मान बनाए रखें. किसी के व्यक्तित्व पर टिप्पणी न करें. जीवन में परिवर्तन आवश्यक है. इस बात को स्वीकार करें. 

Advertisement

स्वास्थ्य: किसी छोटी स्वास्थ्य समस्या को अनदेखा करना बड़ी परेशानी में डाल सकता है. 

आर्थिक स्थिति: आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है. धन निवेश कर सकते है. 

रिश्ते: आपसी सम्बन्धों को महत्व दें. लोगों की हंसी न उड़ाएं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement