Tula Tarot Rashifal 23 April 2026: आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाएं, पैसों की आवक अच्छी रहेगी

Aaj ka Tula (Libra) Tarot Card Horoscope, 23 April 2026: दूसरों पर प्रभाव डालने के लिए अनावश्यक धन खर्च न करें. लोगों की बातों में आकर किसी पर आरोप न लगाएं. पारिवारिक मामलों में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप न होने दें. व्यर्थ किसी के साथ उलझने की कोशिश न करें.

Advertisement
libra horoscope libra horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 23 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:10 AM IST

तुला (Libra):-
Cards:- The Devil

पुराने विवादों को सुलझाने की कोशिश करें. पूर्व में किसी के साथ विवाद हाथपाई तक जा सकता है. मानसिक एकाग्रता और संयम की कमी महसूस कर सकते है. स्वजनों से मन मुटाव हो सकता है. कोर्ट-कचहरी के कार्यों को सावधानी से करें. किसी अच्छे सलाहकार की मदद ले सकते है. किसी पुराने मित्र के मुलाकात अतीत की खट्टी मीठी यादों में ले जा सकती है. नकारात्मक लोगों और विचारों से खुद को दूर रखें. जीवनसाथी के साथ रिश्ते पहले से बेहतर हो सकते है.

Advertisement

कार्य क्षेत्र में किसी बड़े अधिकारी के साथ बहस हो सकती है. जिसके चलते कार्य से मन भटक सकता है. इस समय अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास लक्ष्य की तरफ ध्यान केंद्रित करने में सहायक रहेगा. पुरानी गलतियों से सबक लें. दूसरों पर प्रभाव डालने के लिए अनावश्यक धन खर्च न करें. लोगों की बातों में आकर किसी पर आरोप न लगाएं. पारिवारिक मामलों में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप न होने दें. व्यर्थ किसी के साथ उलझने की कोशिश न करें. 

स्वास्थ्य: तनाव से दूर रहने के लिए योगा और ध्यान साधना कर सकते है. खानपान का परहेज रखें. 

आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाएं. पैसों की आवक अच्छी रहेगी. 

रिश्ते: जीवनसाथी को खुश रखने के लिए कीमती उपहार ले सकते है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement