तुला (Libra):-
Cards:-Knight of pentacles
रुके हुए पैसे को लेकर चिंतित हो सकते है. कुछ नए बदलाव जीवन में लाने का प्रयास कर सकते है. किसी के भी साथ बातचीत में नकारात्मक शब्दों का प्रयोग न करें. इससे विवाद की स्थिति बन सकती है. कार्य क्षेत्र में सामने वाले को प्रभावित करने के लिए क्षमता से अधिक कार्यों की जिम्मेदारी न लें. बाद की परेशानी की जगह जिम्मेदारियों को अन्य लोगों के साथ साझा करें. कार्य की अधिकता दिनचर्या को अस्त व्यस्त कर सकती है. छोटी-छोटी बातों के लिए जिद्द करना परिजनों को परेशान कर सकता है.
इससे सामने वाले लोग असंतुष्ट हो सकते है. किसी भी बात के लिए जिद्द न करें. कुछ समय कार्य क्षेत्र से दूरी बनाकर खुद के ऊपर कार्य करें. व्यवहार में बदलाव लाएं. जल्द ही कुछ अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते है. इस समय आमदनी से ज्यादा खर्चे होने से स्थिति बिगड़ सकती है. लाभ के लालच में जोखिम न उठाएं. इस समय कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते है. विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते है.
बशर्ते उनका लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित हो. निजी सम्बन्धों में मधुरता बनाए रखें. किसी बड़े फैसले में किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेना बेहतर रहेगा. सहयोगियों के साथ रिश्ते मजबूत करके कार्य की गुणवत्ता बढ़ाई जा सकती है. बेफिजूल के विवाद में न पड़ें. मधुर वाणी का प्रयोग करें. अन्यथा लोग आपसे दूरी बना सकती है.
स्वास्थ्य:नाक की हड्डी के बढ़ने से चेहरे का आकार बिगड़ता नजर आ सकता है. चिकित्सक छोटी सी शल्य चिकित्सा की सलाह दे सकते है.
आर्थिक स्थिति: इस समय किसी के साथ लेनदेन ना करें. आर्थिक स्थिति की मंदी पैसों को अटका सकती है.
रिश्ते: प्रिय से विवाह के लिए जिद कर सकते हैं. परिजनों से इस रिश्ते की बात करेंगे.
दिशा भटनागर