तुला (Libra):-
Cards:- Three of swords
करीबी व्यक्ति की कुछ निजी बातें मजाक में सभी के सामने उजागर कर सकते है. जिससे सामने वाले को शर्मिंदगी उठाना पड़ेगी. इससे आपके मन को गहरा दुःख पहुंचा सकता है. सामने वाले से इस बात की माफी माँग सकते है. इस बात के चलते सभी के सामने आप खुद को अकेला महसूस कर रहे है. किसी गलती के कारण किसी से नजरें भी नही मिला पा रहे है. इस समय लोगों से दूरी बना सकते है. कार्य क्षेत्र में कुछ बदलाव आ रहे है. जिसका असर सभी के कार्यों पर पड़ सकता है.
उच्च अधिकारियों के सामने अपनी किसी नई योजना को रख सकते हैं. ये योजना भविष्य में काफी लाभदायक परिणाम लेकर आ सकती हैं. प्रेम संबंध में सामने वाले ने कुछ बातों को गोपनीय रखा हुआ था. किसी वजह से सारी बातें सामने आने से सामने वाले से विश्वास उठ सकता है. कुछ समय से सभी परिजनों के बीच तनाव चला आ रहा है. परिवार में नए व्यक्ति के आने से ये तनाव कम होता नजर आएगा.
स्वास्थ्य: लगातार बढ़ता उच्च रक्तचाप परेशानी का कारण बन गया है. चिकित्सक ने तनाव को कम करने और दिनचर्या को नियमित करने की सलाह दी है.
आर्थिक स्थिति: किसी के साथ पैसों के हिसाब किताब को लेकर बहस हो सकती है. सामने वाला पैसों का हेरफेर कर सकता है.
रिश्ते: जीवनसाथी का छोटी छोटी बातों पर मतभेद करना रिश्ते में दूरी बना सकता है.
दिशा भटनागर