तुला (Libra):-
Cards:- Nine of swords
कई बार गलत रास्तों का आकर्षण सही रास्ते से अच्छा लग सकता है. ऐसी स्थिति में आगे बढ़ते समय अनैतिक साधनों की तरफ आकर्षित होना स्वाभाविक हो सकता है. ऐसी स्थिति से बचकर रहें. जरा सी समस्या को सुलझाने की जगह उसको अन्य लोगों को बताकर समस्या को काफी बढ़ा सकते है. इस समय बदले की भावना से कोई कार्य न करें. अपने व्यवहार और सोच में परिवर्तन लाइए. धीरे धीरे ही सही पर सभी कार्यों पूरे अवश्य होंगे.
विचारों में सकारात्मकता और शुद्धता को लाइए. समस्या का समय रहते समाधान कर लेना उसकी गंभीरता को बढ़ने नही देता है. अपने किसी भी निजी फैसलों में दूसरों को अपनी मर्जी ना चलाने दे. जरूरत से ज्यादा दूसरे के रिश्तों में दखलंदाजी ना करें. करीबी व्यक्ति का मजाक न उड़ाएं. किसी की गलतियों को लेकर उसको ताना न दें. अपशब्दों का प्रयोग न करें. दूसरे की कमियों को सबके सामने न बोले.
स्वास्थ्य : कुछ न कुछ खाते रहने की आदत पर नियंत्रण रखें. अन्यथा जल्द ही बीमारियों के शिकार हो सकते है.
आर्थिक स्थिति:कार्य क्षेत्र में हुई वेतन वृद्धि आर्थिक लाभ पहुंचा सकती हैं. बेवजह के खर्चे परेशान कर सकते है.
रिश्ते :परिजनों का विवाह के लिए बढ़ता दबाव चिंतित कर सकता है. प्रिय से परिजनों की मुलाकात करा सकते है.
दिशा भटनागर