तुला (Libra):-
Cards:- The Moon
परिवार में संपत्ति और पैसों को लेकर विवाद चल सकता है जिस कारण सभी सदस्यों के बीच के रिश्ते तनावपूर्ण होने लगे हैं.कुछ समय कार्यों को पूरा करने में धैर्य,सावधानी और संयम बनाएं रखें.किसी भी तरह की जल्दबाजी न करे.इसके चलते किसी जोखिमपूर्ण कार्य में हाथ डाल सकते है.दूसरों के मामले में बेवजह न बोले.वाणी पर नियंत्रण रखें.किसी को कुछ भी बोल देने की आदत विवाद खड़ा कर सकती है.बड़े बुजुर्ग लोगों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करें.
कार्य की अधिकता मानसिक तनाव और चिड़चिड़ाहट बढ़ा सकती है.इस स्थित गुस्सा आने पर कुछ समय शांत रहें.अन्यथा किसी से भी गलत बोल सकते है.जो छवि को खराब कर सकती है.किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें.पहले बात को समझने का प्रयास करें.परेशानी उत्पन्न करने वाले लोगों के साथ कार्य न करें.गलतियों से सबक लें.उनका दोहराव न करें.लोगों को उनकी गलतियों के लिए शर्मिंदा न करें.बार बार किए गए प्रयास सफलता लेकर आते है.कई बार समय जरूर अधिक लग सकता है.
स्वास्थ्य: मीठा और खट्टा खाना सीमित मात्रा में ही ले.साथ ही व्यायाम भी करे.
आर्थिक स्थिति: किसी को दिया उधार उसने समय पर वापस करने से मना कर दिया है.जिससे आर्थिक स्थिति थोड़ी बिगड़ सकती है.
रिश्ते: लोगों की बातों में आकर किसी के साथ गलत व्यवहार न करें.यदि कोई परेशानी है.तो सामने वाले से खुलकर बात की जा सकती है.
दिशा भटनागर