Tula Tarot Rashifal 14 March 2026: तानाकशी ना करें ,व्यर्थ ही बहस ना करें

Aaj ka Tula (Libra) Tarot Card Horoscope, 14 March 2026: परिवार के किसी सदस्य के साथ असहाय महसूस कर सकते हैं. इस समय बोलते समय थोड़ी सावधानी रखें.संभव है, कि सामने वाला जरा सी बात को व्यर्थ ही बहस का मुद्दा बना ले.

Advertisement
libra horoscope libra horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 14 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:10 AM IST

तुला (Libra):-
Cards:- Three of cups 

लंबे समय बाद पुराने मित्रों से मिलने की संभावना बन सकती है इस बात से मां काफी प्रसन्न होगा विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है.यदि वे अपने ध्यान को लक्ष्य से लटका देंगे.तो परिणाम बिगड़ सकते हैं.किसी के किए गए कार्य  या निर्णय को नजरअंदाज ना करें.बल्कि उसकी गंभीरता से विचार किया जा सकता है.किसी बात को लेकर परिवार के किसी सदस्य के साथ असहाय महसूस कर सकते हैं.इस समय बोलते समय थोड़ी सावधानी रखें.संभव है, कि सामने वाला जरा सी बात को व्यर्थ ही बहस का मुद्दा बना ले.लोगों पर अति विश्वास ना करें.

Advertisement

किसी संपत्ति की प्राप्ति या उससे संबंधित अच्छी खबर मिलने का संकेत नजर आ रहे है.कार्य क्षेत्र में किसी सहयोगी के साथ कहासुनी हो सकती है.ऐसी स्थिति में शांत रहकर स्थिति को संभालने की कोशिश करें.व्यर्थ की विवाद का हिस्सा ना बने लोगों के साथ अपने निजी जिंदगी साझा ना करें.आगे जाने के लिए नए लोगों से मुलाकात अच्छे अवसर प्राप्त करने का मौका दे सकती है.

स्वास्थ्य: बदलते मौसम बीमार कर सकता है.इस समय ठंडी चीजों का सेवन संभाल कर करें.

आर्थिक स्थिति: दूसरों की देखा देखी व्यर्थ खर्च न करें.यदि किसी चीज की आवश्यकता ना हो.तो सिर्फ दिखावे के लिए उस पर पैसा खर्च करना बेवकूफी होगी.

रिश्ते: लोगों को सम्मान देना सीखे.दूसरों की कमियों पर तानाकशी ना करें.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement