Tula Tarot Rashifal 13 March 2026: तुला राशि वाले दिखाएंगे आर्थिक सूझबूझ, भेंटवार्ता में पहल से बचेंगे

Aaj ka Tula (Libra) Tarot Card Horoscope, 13 March 2026: किसी महिला मित्र की तरफ से विवाह का प्रस्ताव आ सकता है. परिजनों की सहमति ले सकते है. कभी कभी किसी से दूर होना हमें दुःख दे सकता है.

Advertisement
libra horoscope libra horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:10 AM IST

तुला  (Libra):-
Cards:- Queen of wands 

अपनी तरफ से सभी से अच्छा बर्ताव करें. कार्य क्षेत्र में किसी पुराने कार्य की तारीफ हो  सकती है. किसी के साथ छल कपट न करें. सोच को सकारात्मक बनाएं. बेवजह लोगों के कार्यों में दखल न दें. जब तक कोई सलाह न माँग रहा है. तब तक उसको आगे बढ़कर कोई भी सलाह न दें. कोई बड़ा परिवर्तन जल्द ही देखने को मिल सकता है. कुछ मित्रों के साथ किसी जगह पर नए व्यवसाय को शुरुआत करने की सोच परिजनों को उत्साहित कर सकती है. कुछ कार्यों की व्यावसायिक सोच को समयानुसार परिवर्तित कर सकते है. यदि किसी पारंपरिक व्यवसाय में नई तकनीकों को शामिल करने की सोच रहे है. तो वक्त अनुकूल है. अच्छे प्रयास अच्छे प्रतिफल लेकर आयेंगे.  मित्रों के साथ रिश्ते सुधारें. किसी महिला मित्र की तरफ से विवाह का प्रस्ताव आ सकता है. परिजनों की सहमति ले सकते है. कभी कभी किसी से दूर होना हमें दुःख दे सकता है. ये स्थिति किसी पुराने और खास मित्र के दूर जाने को लेकर भी हो सकती है. ऐसी स्थिति में आत्मनियंत्रण जरूरी है. 

Advertisement

स्वास्थ्य: खाने पीने की वस्तुओं को खुद थोड़ा दूर रखें. बढ़ते वजन को नियंत्रित करने के सकारात्मक प्रयास करें. 

आर्थिक स्थिति: लाभ देने वाली योजनाओं में कई बार छुपे हुए जोखिम भी होते है. सावधान रहें. 

रिश्ते: पैसों की अहमियत रिश्तों से ज्यादा नहीं होती है. ये बात कोई समझा सकता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement