Tula Tarot Rashifal 11 April 2026: काम ना टालें, बड़ा मौका मिल सकता है

Aaj ka Tula (Libra) Tarot Card Horoscope, 11 April 2026: जीवनसाथी की कही कोई बात तीर की तरह दिल को चुभ सकती है.सामने वाले के समक्ष खुद को कमजोर न साबित होने दें.चिकित्सक से सलाह लें.

Advertisement
libra horoscope libra horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 11 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:10 AM IST

तुला (Libra):-
Cards:- Five of swords

साझेदारी के व्यवसाय में सतर्कता बनाए रखें.जरा सी भी लापरवाही बड़ा नुकसान करा सकती है.संपत्ति खरीदने के समय जमीन के कागजात जरूर देखें.यात्रा के दौरान कोई ऐसी जानकारी मिल सकती है.जो भविष्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.व्यवसाय में आ रहे उतार चढ़ाव से परेशान हो सकते है.धैर्य और संयम के साथ स्थिति को सही करने की कोशिश कर सकते है.जीवनसाथी की कही कोई बात तीर की तरह दिल को चुभ सकती है.सामने वाले के समक्ष खुद को कमजोर न साबित होने दें.

Advertisement

पुरानी गलतियों से सीख लें.रिश्तों में मधुरता लाएं.भावनाओं में बहकर लिया गया फैसला पछतावा दे सकता है.किसी से बात करते समय शब्दों का चयन सोच समझकर करें.बार बार गलतियां न करें.दूसरों बातों में आकर अपने फैसले न बदले.यदि वैवाहिक जीवन में शांति और प्रेम नहीं है.तो कुछ समय दोनों को एक दूसरे से अलग रहकर देख सकते है.रिश्ते की कदर पता चल जाएगी.किसी नए कार्य को शुरू करने की योजना बना सकते है.

स्वास्थ्य: किसी गलत औषधि का सेवन परेशानी बढ़ा सकता है.चिकित्सक से सलाह लें.

आर्थिक स्थिति: किसी लाभ के चक्कर में ऐसे धन निवेश का हिस्सा न बने.जो आज दिखाई दे और कल नहीं.

रिश्ते: समय की अनुकूलता नए सम्बन्ध बनाने का अवसर दे सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement