Tula Tarot Rashifal 9 April 2026: किसी को अपमानित न करें,धैर्य बनाए रखें

Aaj ka Tula (Libra) Tarot Card Horoscope, 9 April 2026: इससे शांति और सुकून मिल सकता हैं.जीवनसाथी के कार्यों में कुछ विघ्न उत्पन्न होने से उसके व्यवहार में काफी चिड़चिड़ापन आ सकता हैं.

Advertisement
libra horoscope libra horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 09 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:10 AM IST

तुला (Libra):-
 Cards:- Seven of cups

किसी नए व्यवसाय को शुरू करते समय पुरानी गलतियों का दोहराव न करें.पूर्व के अपने कार्यों की गलतियों से सीख लें.यदि किसी स्थिति में कार्य पूरा करने को लेकर दुविधा बनी हो.तो किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन में कार्य को पूरा कीजिए. बड़े बुजुर्ग के साथ किसी आश्रम में जाकर सेवा कर सकते हैं.इससे शांति और सुकून मिल सकता हैं.जीवनसाथी के कार्यों में कुछ विघ्न उत्पन्न होने से उसके व्यवहार में काफी चिड़चिड़ापन आ सकता हैं.सामने वाले की परेशानी को समझे.जरूरत पड़ने पर सहयोग जरूर करें.

Advertisement

संतान के प्रति बढ़ती बेचैनी और चिंता दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंध बना रही है.इस स्थिति को सुधारने का प्रयास करें.दूसरों के कार्यों में रुकावट न डालें.ऐसे मौके जो काफी लुभावने नजर आ रहे है.उन्हें लेकर सजग रहें.निजी और गोपनीय बातों को साझा न करें.सामने वाले की भावनाओं को समझें.किसी को अपमानित न करें.

स्वास्थ्य: कार्य की अधिकता और बाहर का खानपान पाचन संबंधी परेशानियां बढ़ा सकता हैं.स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही अच्छी नहीं होगी.

आर्थिक स्थिति: धन की आवक पहले से बेहतर हो सकती हैं.किसी नई संपत्ति को खरीदने की योजना बन रही हैं.

रिश्ते:परिवार में किसी की तबियत खराब होने से परेशानी हो सकती हैं.इस समय धैर्य बनाए रखें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement