Tula Tarot Rashifal 8 March 2026: तेजधार वाले उपकरणों से दूर रहें, चोट-चपेट से सतर्क रहें

Aaj ka Tula (Libra) Tarot Card Horoscope, 8 March 2026: कार्य क्षेत्र में आया नया अधिकारी राजनीतिक पृष्ठभूमि से होने के कारण आकर्षित कर सकता है. लंबे समय से राजनीति में जाने की सपना पूरा होने की तरफ कदम बढ़ा सकते है.

Advertisement
libra horoscope libra horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:10 AM IST

तुला (Libra):-
Cards:- The Emperor 

कुछ कठिन निर्णय जीवन में बदलाव लाने की कोशिश कर सकते है. इन बदलावों को सहर्ष स्वीकार करना काफी बड़ी बात हो सकती है. छोटे भाई के नए व्यवसाय में अच्छी खासी धनराशि को लगा सकते है. इस व्यवसाय के सफल होने का पूरा विश्वास बना हुआ है. ईश्वर के प्रति बढ़ता प्रेम अध्यात्म की तरफ के जा सकता है. परिवार का दवाब विवाह करने की तरफ बढ़ सकता है. प्रिय को परिजनों के समक्ष प्रस्तुत कर सकते है. इस समय परिजनों की मर्जी जानने की चाह मन में बन सकती है. कुछ लोगों से रिश्ते सीमित करने की आवश्यक्ता महसूस कर सकते है.

Advertisement

कार्य क्षेत्र में आया नया अधिकारी राजनीतिक पृष्ठभूमि से होने के कारण आकर्षित कर सकता है. लंबे समय से राजनीति में जाने की सपना पूरा होने की तरफ कदम बढ़ा सकते है. संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है. माता के साथ किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात करेंगे. जो आप लोगों का सहयोग किसी बड़ी मुसीबत से बाहर आने में कर सकता है. इस समय आसपास के वातावरण से थोड़ा सजग रहें. किसी के साथ जरूरत से ज्यादा नजदीकियां चिंतित कर सकती है. 

स्वास्थ्य: तेज धार वाली वस्तु पर कार्य करते समय सावधानी रखें. जरा सी भी चोट काफी नुकसान पहुंचा देगी. 

आर्थिक स्थिति: लाभ की सोचकर किए जोखिम को नज़र अंदाज़ न करें. 

रिश्ते:- प्रिय की बातों में आकर परिजनों को नाराज़ न करे. इससे सामने वाले पर विश्वास कम हो सकता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement