तुला (Libra):-
Cards:- Eight of swords
कुछ कार्यों में तुरंत सफलता प्राप्त नहीं होती है. इस बात को लेकर अत्यधिक चिंतित ना हो . धैर्य और संयम के साथ कार्य को निरंतर करते रहना जीवन में तरक्की के रास्ते खोलता जाएगा. इस समय खुद को किसी ऐसी स्थिति में उलझा हुआ महसूस कर रहे हैं. जिससे बाहर आने का रास्ता अभी नजर नहीं आ रहा है. चारों तरफ सिर्फ नकारात्मक विचारों की दीवार खड़ी हुई है. अपने आत्मविश्वास और हिम्मत के साथ इस स्थिति से बाहर निकालने के लिए कदम बढ़ाए. इस बात के भ्रम में ना रहे. कि सामने से कोई बढ़कर मदद करेगा. उजाले में आने के लिए स्वयं को खुद की मदद करनी ही पड़ेगी. विचारों में सकारात्मक लाएं. छोटी-छोटी सफलताओं को नजरअंदाज ना करें. वैवाहिक जीवन में रोचकता लाने का प्रयास करें. अधूरे पड़े हुए कार्यों को पूरा करें. ऐसे लोगों से दूर रहे जो हमेशा कार्यों में मीन में एक निकालते हो. गलत कार्य और गलत लोगों की संगत से खुद को दूर रखें. प्रिया से विवाह का प्रस्ताव परिजनों के समक्ष रख सकते हैं. सामने वालों की प्रतिक्रिया अभी सहमति की तरफ जाती हुई नजर नहीं आ रही है. शांत रहकर जवाब की प्रतीक्षा करें.
स्वास्थ्य: अत्यधिक तनाव एवं चीख चिल्लाहट की वजह से सिर दर्द निरंतर बना हो सकता है. ऐसी स्थिति में मन को शांत रखने का प्रयास करें.
आर्थिक स्थिति: पुराने कर्जों को समय पर पूरा करें. किसी को भी बिना लिखा पढ़ी के उधार ना दें.
रिश्ते: परिवार के किसी सदस्य की शादी की बात तय होने से खुशियों की लहर दौड़ सकती है.
दिशा भटनागर