तुला (Libra):-
Cards :- The Empress
किसी नए रिश्ते की शुरुआत सामने वाले के प्रति आकर्षण बढ़ा सकती है. इसके बावजूद मन में कुछ दुविधा हो सकती है. इस समय सामने वाले की भावनाओं को लेकर असामंजस्य की स्थिति बन सकती हैं. जिन कार्यों में रुकावट या अवरोध का सामना कुछ समय से कर रहे थे. उनको किसी महिला के साथ सुलझा सकते है. जल्द ही उन सभी बाधाओं को पार कर लेंगे. साथ ही अभी इस समय जितना किसी कार्य को पूरा करने में ध्यान देंगे. आगे चलकर उतना अच्छा लाभ मिल सकता है. माता पिता बनने की चाह रखने वाले दंपतियों के लिए ये समय उत्तम है. ऐसे प्रेम संबंध की शुरुआत भी हो सकती हैं. जो आगे चलकर विवाह में परिवर्तित हो जाए. रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे. किसी पुरानी शारीरिक पीड़ा से राहत मिल सकती हैं. किसी बड़ी बुजुर्ग महिला का साथ नई नौकरी की तलाश में मदद कर सकता हैं. मतलबी और स्वार्थी लोगों से रिश्ता सीमित रखें.
स्वास्थ्य : किसी पुरानी बीमारी से निजात मिल सकती हैं. वाहन चलते समय थोड़ा सजग और सतर्क रहें.
आर्थिक स्थिति : व्यवसाय में मिली सफलता में अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता हैं. धन निवेश कर सकते है.
रिश्ते : जल्द ही विवाह बंधन में बंध सकते हैं. परिजनों के साथ किसी रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्य में शामिल होने का मौका मिल सकता हैं.
दिशा भटनागर