Tula Tarot Rashifal 4 April 2026: तुला राशि वाले प्रिय के साथ न करें बुरा व्यवहार, किसी को नीचा न दिखाएं

Aaj ka Tula (Libra) Tarot Card Horoscope, 4 April 2026: ऐसी स्थिति में अपनी सच्चाई दूसरे के सामने लाने की भरसक कोशिश करें. किसी के दबाव में आकर झूठ ना बोलें.  गलत लोगों की संगत में ना पड़े.  ऐसे लोग जो स्वार्थवश किसी का बुरा कर सकते हैं.

Advertisement
libra horoscope libra horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 04 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:10 AM IST

तुला (Libra):-
Cards:- Three of swords 

किसी के कार्यों की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेना मुसीबत का कारण बन सकता है. इस समय कुछ प्रतिद्वंदी सक्रिय हो सकते हैं.  सावधान रहें.  साझेदारी के कामों में उलझने रह सकती हैं.  प्रिय के अतीत का कोई पहलू सामने आने से विवाद हो सकता है. किसी गलत कागजात पर हस्ताक्षर बड़ी परेशानी में फंसा सकता है.  इसलिए बिना पढ़े किसी भी कागजात पर हस्ताक्षर न करें. संभव हैं, कि आपको नीचा दिखाने के लिए कोई बेईमानी के आरोप फंसा सकता है. ऐसी स्थिति में अपनी सच्चाई दूसरे के सामने लाने की भरसक कोशिश करें. किसी के दबाव में आकर झूठ ना बोलें.  गलत लोगों की संगत में ना पड़े.  ऐसे लोग जो स्वार्थवश किसी का बुरा कर सकते हैं.  उनसे दूर रहें. ऐसे लोग जो काफी करीबी होने का नाटक करते है. उन लोगों के दोहरे चरित्र को पहचानने की कोशिश करें.  यदि कोई आपकी अच्छाई का फायदा उठाने का प्रयास कर रहा है. तो उसके इस इरादे को पूरा न होने दें.  जरूरत ना होने पर चुप रह कर सामने वाले को विवाद का कारण ना दें. 

Advertisement

स्वास्थ्य: गले में खराश बढ़ती जा रही है. चिकित्सक किसी भी ठंडी या खट्टी चीजों का सेवन बंद करा सकते है. 

आर्थिक स्थिति: किसी कार्य को पूरा करने के लिए सामने वाले से किसी भी तरह का उपहार या पैसों का लेनदेन ना करें.  यह  छवि को खराब कर सकता है. 

रिश्ते: प्रिय के साथ रिश्ता खराब व्यवहार की वजह से बिगड़ रहा है. अपने व्यवहार का आकलन करें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement