Tula Tarot Rashifal 2 March 2026: पारिवारिक मामलों में थोड़ा संयम रखें, अपनी बुद्धि का उपयोग करें

Aaj ka Tula (Libra) Tarot Card Horoscope, 2 March 2026: किसी भी कार्य को करते समय सावधानी रखें. पारिवारिक मामलों में थोड़ा संयम रखें. किसी की स्थिति समझे बिना उस पर दोषारोपण न करें. किसी के बातों के बहकावे में न आएं. अपनी बुद्धि का उपयोग करें.

Advertisement
libra horoscope libra horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:10 AM IST

तुला (Libra):-
Cards:- The Moon

भविष्य की योजनाओं को दूसरों के साथ साझा ना करें. कार्यशैली में समय-समय पर बदलाव कर कार्यों की गति बढ़ाएं. कुछ लोग कार्य क्षेत्र में आपकी बढ़ती हुई स्थिति को देखकर ईर्ष्या कर सकते हैं. ऐसे लोगों के साथ सोच समझ कर व्यवहार करें. परिवार में किसी नए व्यक्ति की उपस्थिति को अनदेखा न करें. सामने वालों के साथ परिवार सम्बन्धी निजी बातों को साझा न करें. प्रिय का शक्की और चिड़चिड़ा व्यवहार रिश्ते में तनाव ला सकता है. सामने वाले खुद में बदलाव लाने का कोई प्रयास नहीं करना चाह रहा.

Advertisement

सामने वाले की कमियां बताना रिश्ते को खराब कर सकता है. किसी संपत्ति को खरीदने से पहले पूरे कागजात जरूर देखे. किसी बड़े नुकसान की संभावना बन रही है. सजग रहें. किसी भी कार्य को करते समय सावधानी रखें. पारिवारिक मामलों में थोड़ा संयम रखें. किसी की स्थिति समझे बिना उस पर दोषारोपण न करें. किसी के बातों के बहकावे में न आएं. अपनी बुद्धि का उपयोग करें. 

स्वास्थ्य: विवाह में कुछ गलत खा लेने से तबियत बिगड़ सकती है. किसी भी नए खाद्य पदार्थ का सेवन करते समय सजग रहें. 

आर्थिक स्थिति: शेयर बाजार में लगाया धन कम लाभ दे सकता है. जिसके चलते काफी नुकसान हो सकता है. 

रिश्ते: माता के साथ रिश्तों को सुधार सकते है. उनका अड़ियल स्वभाव दोनों के बीच तनाव बना हुआ है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement