तुला (Libra):-
Cards:- The Empress
इस समय कुछ कार्यों को लेकर उलझने हो सकती हैं. किसी विरोधी के बातों में आने से बचे. परिवार की बुजुर्ग महिला के साथ व्यक्तिगत समस्याओं को साझा कर सकते हैं. सामने वाले का अनुभव मार्गदर्शन का कार्य करेगा. नौकरी में पदोन्नति के साथ अच्छी वेतन वृद्धि हो सकती है. जल्दबाजी में कार्यों को पूरा न करें. किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है. संतान सुख की प्राप्ति की संभावना बन सकती है. कानूनी और आर्थिक मामलों में किसी अच्छे सलाहकार की राय जरूर लें. कुछ लोगों के हस्तक्षेप के कारण कार्यों में रुकावटें आ सकती है. ऐसे लोगों की बातों को नजरअंदाज करें. इस समय थोड़ा धैर्य और संयम बनाएं रखें. प्रिय से विवाह की बात कर सकते है. किसी भी बात को लेकर गुस्सा करने की आदत में बदलाव लाएं. किसी भी समस्या का समाधान बिना सकारात्मक सोच के संभव नहीं है. कार्यों की गति तेज करें. पुराने कार्यों को पूरा करने में विलंब न करें.
स्वास्थ्य: दांत का दर्द लगातार बढ़ सकता है. चिकित्सक छोटी सी शल्य चिकित्सा की सलाह दे सकते है.
आर्थिक स्थिति: पैसों की आवक सामान्य रहेगी. फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें.
रिश्ते: कुछ लोगों की जिद्द रिश्तों में दरार डाल रही है. इस समय सामने वालों के साथ रिश्ते सुधारें.
दिशा भटनागर