तुला - कामकाज में अतिश्रम की स्थिति से बचें. स्मार्ट वर्किंग व सूझबूझ से कार्य करें. साधारण माहौल बना रहेगा. विपक्षियों से सावधानी बनाए रखें. अप्रत्याशित घटनाक्रम बना रह सकता है. परिजनों का साथ मिलेगा. बहस विवाद से बचेंगे. नीति धर्म का पालन बढ़ाएं. खानपान और सेंहत देखें. भावुकता में न आएं. व्यवस्था पर भरोसा बढ़ाएं. भूलचूक की स्थिति से बचें. हानि उठानी पड़ सकती है. लेनदेन में उतावली न दिखाएं. ठगों की बातों में न आएं. पेपरवर्क बनाए रखें.
नौकरी व्यवसाय - कारोबारी पूर्ववत् प्रदर्शन बनाए रखें. अनुबंधों को पूरा करने का दबाव बढ़ सकता है. पेशेवरों संतुलित गति से आगे बढ़ते रहेंगे. व्यवस्थागत सहयोग से आगे बढ़ेंगे. विभिन्न कार्योंं में निरंतरता रखेंगे.
धन संपत्ति - लेनदेन के मामलों में उतावली से बचें. कार्यव्यवस्था को बेहतर बनाए रहें. लोभ व प्रलोभन में आने से बचें. बजट प्रभावित होने की आशंका है. खर्च के प्रति अतिरिक्त सतर्क रहें. प्रलोभन में न आएं.
प्रेम मैत्री- चर्चा संवाद सहज रहेगा. भेंटवार्ता में उचित अवसर का इंतजार करें. जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचेंगे. रिश्तों को संवारेंगे. परिवार में सुखद वातावरण रहेगा. कुल कुटुम्ब से करीबी बनाए रखें. अपनों की सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे. संबंध संवरेंगे. प्रियजनों से अधिक अपेक्षा न रखें.
स्वास्थ्य मनोबल- संकेतों पर ध्यान दें. जोखिम न उठाएं. स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा. भार उठाने से बचें. मनोबल रखें. गरिमा गोपनीयता रखेंगे. योग प्राणायाम बढ़ाएं.
शुभ रंग : सिल्वर कलर
शुभ अंक : 2, 6, 7 और 9
आज का उपाय : देवों के देव महादेव शिवशंकर की पूजा वंदना करें. ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सों सोमाय नमः मंत्र का जाप करें. औरों की मदद बनाए रखें.
आज का उपाय :
शुभ अंक : 2, 6, 7 और 9
शुभ रंग : सिल्वर कलर
अरुणेश कुमार शर्मा