तुला - विभिन्न प्रयासों में प्रभावी रहेंगे. बड़ों की आज्ञा और अनुशासन बनाए रखेंगे. पेशेवर प्रयासों में प्रबंधन संवारेंगे. पारिवारिक मामलों में रुचि लेंगे. घरवालों से नजदीकी बढ़ेगी. परिजनों से सामंजस्य बनाए रहें. आवेश में निर्णय न लें. वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा. वैचारिक मतभेदों को बढ़ावा देने से बचें. व्यवहार में संतुलन बनाए रखें. बड़ों का सानिध्य पाएंगे. अपनों से करीबियां बढ़ाएंगे. निजी मामलों में धैर्य दिखाएं. विनम्रता और विवेक से काम लें. अफवाहों पर भरोसा करने से बचें.
नौकरी व्यवसाय- पेशेवर परिस्थिति पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. प्रबंधन पर जोर होगा. फोकस बनाए रखेंगे. रुटीन कार्यों में सक्रियता बढे़गी. करियर कारोबार में तेजी से काम लेंगे. विभिन्न प्रयासों में गति बनी रहेगी.
धन संपत्ति - आर्थिक मामलों में मजबूत आएगी. सुविधाओं को बढ़ाएंगे. बैंकिंग गतिविविधयों में रुचि बढ़ाएंगे. लक्ष्य पर फोकस होगा. भेंट व वार्ताओं में सफल होंगे. वाणिज्यिक योजनाएं संवारेंगे. जरूरी खरीदी करेंगे.
प्रेम मैत्री- करीबियों की भावनाओं को समझने का प्रयास करें. आपसी सहयोग बनाए रखने पर जोर दें. परिवार के लोगों खुशी का ख्याल बनाए रखें. जिद जल्दबाजी में न आएं. अतिसंवेदनशीलता से बचें. दिखावे व बड़बोलेपेन से बचें. रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं. चर्चा में सहज रहें.
स्वास्थ्य मनोबल- रहन सहन आकर्षक रहेगा. पूर्वाग्रह से बचें. भावावेश में न आएं. भेदभाव से बचें. हर्ष आनंद पर जोर बना रहेगा. स्वास्थ्य जांच कराएं.
शुभ रंग : स्फटिक के समान
शुभ अंक : 6, 7, 8 और 9
आज का उपाय : संकटमोचक हनुमानजी की वंदना करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुओं तेल तिलहन का दान बढ़ाएं. सामंजस्य बनाए रखें.
आज का उपाय :
शुभ अंक : 6, 7, 8 और 9
शुभ रंग : स्फटिक के समान
अरुणेश कुमार शर्मा