सृजन कार्यों को गति मिलेगी. प्रयोगों में रुचि दिखाएंगे. आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलेगा. वाणी व्यवहार में मधुरता रहेगी. कार्य व्यापार में प्रभावशाली रहेंगे. महत्वपूर्ण कार्य बनंेगे. परस्पर सहयोग बढ़ाएंगे. चहुंओर शुभता का संचार रहेगा. आकर्षक प्रस्तावों की प्राप्ति होगी. व्यक्तित्व बल पाएगा. लंबित मामले पक्ष में बनेंगे. मितभाषी बने रहें. विविध विषयों में तेजी आएगी. उत्साह से भरे रहेंगे. नवीन प्रयासों पर जोर बनाए रखेंगे. साहस व संपर्क बढ़ाएंगे. वित्तीय लाभ बेहतर होगा.
नौकरी व्यवसाय- साख और प्रभाव का लाभ उठाएंगे. लक्ष्य पर फोकस बनाए रहेंगे. आर्थिक मजबूती बढ़ेगी. वांछित परिणामों से उत्साहित रहेंगे. कलात्मक कार्योंें में तेजी रखेंगे.
धन संपत्ति- वित्तीय परिणाम वृद्धि पाएंगे. लेनदेन में सूझबूझ से काम लेंगे. आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा. लाभ उछाल पर रहेगा. विविध विषय बेहतर रहेंगे. दीर्घकालिक योजनाएं गति लेंगी.
प्रेम मैत्री- घर में सुख सौख्य बढ़ाएंगे. परिवार में सुखद वातावरण रहेगा. व्यक्तिगत संबंधों में मिठास बढ़ेगी. सबका ध्यान रखेंगे. अपनों का भरोसा जीतेंगे. व्यक्तित्व से प्रभावित करेंगे. सहयोग से आगे बढ़ेंगे. मित्रगण समय देंगे. प्रियजनों की बातों पर अमल बढ़ाएंगे. अपनों को सरप्राइज करेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- भरोसा बढ़ा रहेगा. स्वास्थ्य बेहतर होगा. संतुलन सामंजस्य बढ़ेगा. निसंकोच सक्रिय रहेंगे. साझेदारी की भावना बढ़ेगी. जोखिम में रुचि लेंगे.
आज का उपाय: दुष्टों का नाश करने वाली शेरावाली मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. चुनरी और श्रंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. मिष्ठान्न बांटें. रुटीन संवारें.
शुभ अंक : 6, 7, 8 और 9
शुभ रंग : स्फटिक के समान
अरुणेश कुमार शर्मा