तुला- जल्दबाजी में प्रतिक्रिया न दें. तार्किकता पर जोर रखें. सजगता से आगे बढ़ेंगे. वरिष्ठों का आदर सम्मान रखेंगे. भवन वाहन के मामले संवरेंगे. आवश्यक कार्यों की सूची बनाएंगे. बड़प्पन से काम लेंगे. भौतिक वस्तु की प्राप्ति हो सकती है. सुविधाओं पर फोकस बना रहेगा. भावनात्मक संतुलन बढ़ाएंगे. अपनों को अनदेखा न करें. निजी विषयों में रुचि बढ़ेगी. जरूरतों पर फोकस रह सकता है. पारिवारिक मामलों में सहजता से काम लेंगे. स्वजनों से करीबी बढ़ेगी. धैर्य रखेंगे.
धन लाभ- सौदेबाजी पक्ष में बनाएंगे. अनुबंधों में स्मार्ट डिले की नीति रखेंगे. सोच विचारकर पहल करेंगे. मितभाषी बने रहें. उपलब्धियों पर ध्यान रहेगा. कामकाज में बेहतर बने रहेंगे. प्रबंधन में प्रभावशाली रहेंगे. जिद अहंकार और भावावेश से बचें. खर्च निवेश में बजट पर ध्यान दें. योजना बनाकर कार्य करें. व्यापार में शुभता रहेगी. वातावरण में अनुकूलन रहेगा. विविध विषयों में तेजी बनाए रखेंगे. बड़ा सोचें.
प्रेम मैत्री- सहनशील रहें. सहजता बनाए रखें. करीबियों से मेलजोल बढ़ाएं. भावनात्मक मामलों पर ध्यान देंगे. प्रियजनों के मनोभावों को समझेंगे. निजी मामलो में ध्यान बढ़ेगा. स्वार्थ संकीर्णता का त्याग करें. परिजनों की समझाइश पर ध्यान देंगे. प्रेम नेह बना रहेगा. संवाद पर जोर रखेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- अपनों से भेंट होगी. निजी प्रदर्शन संवरेगा. सुलह सामंजस्य का प्रयास करेंगे. पारिवारिक गतिविधियां बढ़ेंगी. भव्यता रखेंगे. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे.
शुभ अंक : 5 6 और 7
शुभ रंग : जमुनिया
आज का उपाय : देवी मां की पूजा वंदना करें. लाल चुनरी पुष्प और श्रंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें. आत्मबल रखें.
अरुणेश कुमार शर्मा