Singh Tarot Rashifal 31 March 2026: सिंह राशि वाले खर्चो पर रखें नियंत्रण, नौकरी जाने का बन सकता है डर

Aaj ka Singh (Leo) Tarot Card Horoscope, 31 March 2026: मित्रों के साथ किसी पुराने व्यवसाय को शुरू करने की कोशिश कर सकते है. हालांकि शुरू की मेहनत ज्यादा होगी. किन्तु आगे चलकर अच्छे प्रतिफल प्राप्त होंगे.

Advertisement
leo horoscope leo horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 31 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:04 AM IST

सिंह (Leo):-
Cards:- Five of swords 

अनैतिक तरीके के कार्य पूरा न करें. बड़े बुजुर्ग लोगों का सम्मान करें. ऐसा कोई वादा न करें. जिसको पूरा करना आसान न हो.  स्वयं के लिए समय निकालें. भाई बहनों के साथ अपने सम्बन्धों को और बेहतर बनाने का प्रयास करें. इस समय व्यक्तिगत जीवन से जुड़े किसी कार्य में जोखिम न लें. नकारात्म परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करें. डर कर कदम पीछे न हटाएं. नौकरीपेशा लोगों को कार्य मै विलंब के चलते डांट पड़ सकती है. उच्च अधिकारी की बातों पर बहस न करें. इससे  नौकरी जाने का डर बन सकता है. राजनीति की दिशा में कदम उठाने वाले लोगों को  सफलता मिल सकती है. किसी के प्रभाव में आकर गलत फैसले न लें. दूसरों पर निर्भरता कम करें. जो बात समझ नहीं आ रही हो. उससे दूर रहें. मित्रों के साथ किसी पुराने व्यवसाय को शुरू करने की कोशिश कर सकते है. हालांकि शुरू की मेहनत ज्यादा होगी. किन्तु आगे चलकर अच्छे प्रतिफल प्राप्त होंगे. इस बात का विश्वास बना हुआ है. 

Advertisement

स्वास्थ्य: सर्वाइकल और कंधों में दर्द जैसी समस्या बढ़ सकती है. कुछ समय योगा और व्यायाम  करें. 

आर्थिक स्थिति: व्यवसाय में कुछ मंदी की स्थिति बन सकती है. खर्चों पर नियंत्रण रखें. 

रिश्ते: प्रेम सम्बन्धों को पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है. रिश्तों की मर्यादा बनाए रखें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement