Singh Tarot Rashifal 29 April 2026: स्वभाव में चिड़चिड़ापन रिश्तों को प्रभावित करेगा, सतर्क रहें

Aaj ka Singh (Leo) Tarot Card Horoscope, 29 April 2026: अपनी समझ और विवेक से निर्णय लें. किसी करीबी व्यक्ति के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. हालांकि स्वभाव में चिड़चिड़ापन रिश्तों को प्रभावित कर सकता है, इसलिए व्यवहार में मधुरता लाने की कोशिश करें.

Advertisement
leo horoscope leo horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:04 AM IST

सिंह (Leo):
Cards:- Page of Swords

अपने विचारों में संतुलन बनाए रखें. उन सोचों पर नियंत्रण रखें जो नकारात्मकता बढ़ाती हैं. कार्यों को लेकर सतर्क रहना जरूरी होगा. अपनी जिम्मेदारियां किसी और पर छोड़ने के बजाय स्वयं पूरा करने का प्रयास करें. इससे सफलता की संभावना अधिक रहेगी. काम के परिणाम को लेकर मन में तनाव रह सकता है, लेकिन धैर्य बनाए रखें.

Advertisement

दूसरों की राय को अपने ऊपर हावी न होने दें. अपनी समझ और विवेक से निर्णय लें. किसी करीबी व्यक्ति के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. हालांकि स्वभाव में चिड़चिड़ापन रिश्तों को प्रभावित कर सकता है, इसलिए व्यवहार में मधुरता लाने की कोशिश करें.

यदि कोई काम लंबे समय से अधूरा पड़ा है, तो उसे जल्द पूरा करना बेहतर रहेगा. देर करने से बाद में जल्दबाजी और तनाव बढ़ सकता है. कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धियों की चालों से सावधान रहें. कुछ लोग आपके रास्ते में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन मित्रों के सहयोग से आप गलत मंशा का शिकार होने से बच जाएंगे.

पुरानी किसी बात को लेकर मित्र से बहस होने की आशंका है. विवाद बढ़ाने के बजाय शांत रहकर समाधान निकालना बेहतर रहेगा.

स्वास्थ्य: खानपान में सुधार करें. केवल स्वाद पर ध्यान देने के बजाय पौष्टिक भोजन को प्राथमिकता दें.

Advertisement

आर्थिक स्थिति: अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें. किसी करीबी व्यक्ति की आर्थिक सहायता भी करनी पड़ सकती है.

रिश्ते: नए संबंध बनने के संकेत हैं. कुछ नए लोगों से मित्रता हो सकती है, जो आगे चलकर उपयोगी साबित होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement