सिंह (Leo):
Cards:- Queen of Cups
सब सुख-सुविधाओं के बाद भी मन किसी अज्ञात स्थिति से भयभीत हो सकता है. नई योजनाएं बनाने के लिए समय अभी अनुकूल नहीं है. जल्द ही समय की अनुकूलता नए बदलाव ला सकती है. किसी के साथ संबंध खराब न करें, चाहे कार्य क्षेत्र हो या आसपास के लोग. वाद-विवाद की स्थिति निर्मित न होने दें. शांत रहकर समय को निकल जाने दीजिए. प्रिय के गुस्से और गलत भाषा के चलते अनबन हो सकती है. सामने वाला गलती होने के बाद भी माफी मांगने को तैयार नहीं है, इस बात से मन दुःखी हो सकता है. अहम और अति आत्मविश्वास से दूर रहें. लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करें. अगर किसी नए कार्य में कोई समस्या आ रही थी, तो उससे संबंधित समाधान मिल सकता है. छोटे भाई-बहनों के साथ संबंध और बेहतर बनाए जा सकते हैं. जल्दबाजी में आकर कोई भी अहम फैसला न लें. संतान के साथ मित्रवत व्यवहार करें. समय-समय पर उसके साथ बातचीत करते रहें.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें. गर्भवती महिलाओं के लिए बदलता मौसम परेशानियां बढ़ा सकता है.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक मामलों को अनदेखा न करें. शेयर बाजार में पैसा लगाना जोखिम का काम हो सकता है.
रिश्ते: परिवार के छोटे बच्चों के साथ आत्मीयता बढ़ाने के प्रयास कर सकते हैं.
दिशा भटनागर