Singh Tarot Rashifal 28 February 2026: लेनदेन न करें, खर्चों पर नियंत्रण रखें

Aaj ka Singh (Leo) Tarot Card Horoscope, 28 February 2026: बड़े बुजुर्ग लोगों के साथ नम्रतापूर्वक व्यवहार करें.  परिवार में किसी की बात से चिढ़ रहे है.तो कोई भी गलत प्रतिक्रिया न दें.खर्चों पर नियंत्रण रखें.

Advertisement
leo horoscope leo horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 28 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:04 AM IST

सिंह (Leo):-
Cards:- Three of swords

 जीवनसाथी लंबे समय से अतीत के किसी रिश्ते की सच्चाई सबसे दूर रखता आया है.अब कोई अप्रिय स्थिति जीवन में आ सकती है.तो सामने वाला इस बात को सबके सामने ला सकता है.इस बात के चलते सामने वाले से विश्वास उठ सकता है.कार्य क्षेत्र में नई परियोजना की सफलता का श्रेय सहयोगी चालाकी से ले सकता हैं.इस बात से मन आहत हो सकता है.

Advertisement

कुछ बातों और रिश्तों को लेकर कठोर निर्णय लेना पड़ सकता हैं.इस स्थिति में धैर्य और संयम बनाएं रखने की कोशिश करें.नौकरी में चल रही स्थिति को अपने परिजनों से छुपा सकते हैं.विपरीत परिस्थितियों में भी सबके सामने खुश रहने का नाटक कर सकते हैं.निजी बातों को किसी के साथ साझा न करें.बड़े बुजुर्ग लोगों के साथ नम्रतापूर्वक व्यवहार करें.यदि  परिवार में किसी की बात से चिढ़ रहे है.तो कोई भी गलत प्रतिक्रिया न दें.कई बार चुप रहना रिश्तों को बचाए रखता है.

स्वास्थ्य: सांस लेने में हो रही तकलीफ किसी बड़ी बीमारी की तरफ इशारा कर सकती हैं.स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें.

आर्थिक स्थिति:इस समय किसी भी तरह का आर्थिक  लेनदेन न करें.खर्चों पर नियंत्रण रखें.

रिश्ते: पिता से चल रही अनबन खत्म कर सकते हैं.किसी से विवाह की इच्छा परिजनों के सामने रख सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement