सिंह (Leo):-
Cards:- Five of wands
किसी बात को लेकर चिंतित हो सकते है. इस कारण कार्यों को पूरा करने में विलंब हो सकता है. उच्च अधिकारी इस देरी का स्पष्टीकरण मांग सकता है. कार्य क्षेत्र में किसी सहयोगी के साथ तनातनी को लेकर काफी मजाक उड़ सकता है. जिसके चलते खुद को अन्य लोगों से दूर करके सीमित कर सकते है. किसी मित्र के सहयोग करने की वजह से किसी व्यक्ति के साथ गलतफहमी हो सकती है. सामने वाला पक्ष काफी दबदबा रखता है. संभव हैं, कि दोनों लोगों के बीच सुलह करवाने की कोशिश असफल रहें. इस समय परिवार का विवाह को लेकर दवाब बढ़ता ही जा रहा है. मनचाहे जीवनसाथी की तलाश अभी पूरी नहीं हुई है. इसलिए थोड़ा समय धैर्य रख सकते है. जल्द ही ये इच्छा पूरी हो सकती है. जल्दबाजी में कार्यों को पूरा न करें. व्यर्थ की बातों को लेकर चिंतित न हो. संतान की संगत पर ध्यान दें. गुस्से को नियंत्रित कर सकते है.
स्वास्थ्य: पैरों में दर्द को लेकर परेशान हो सकते है. खानपान में सावधानी रखें.
आर्थिक स्थिति: किसी को दिया उधार वापस नहीं मिल रहा है. सामने वाले से तकाजा कर सकते है.
रिश्ते: जीवनसाथी की बातें छुपाने की आदत शक बढ़ा सकती है. सामने वाले से खुलकर बातचीत करेंगे.
दिशा भटनागर