Singh Tarot Rashifal 23 April 2026: गलतफहमी के कारण संबंध खराब हो सकते हैं, धैर्य-संयम रखें

Aaj ka Singh (Leo) Tarot Card Horoscope, 23 April 2026: किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया कार्य को पूरा करने में बाधा उत्पन्न कर सकता है. विपरीत हालातो में भी मनोबल कम न होने दें. किसी करीबी सम्बन्धी और मित्र से गलतफहमी के कारण संबंध खराब हो सकते हैं.

Advertisement
leo horoscope leo horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 23 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:04 AM IST

सिंह(Leo):-
Cards:- Three of wands

आपका स्वभाव और व्यक्तित्व कार्य क्षेत्र में लोगों के बीच मान सम्मान दिलाएगा. किसी खास व्यक्ति के सहयोग से कोई बड़ा फैसला लेने का प्रयास कर सकते हैं. कुछ समय कार्य क्षेत्र के तनाव से दूर रचनात्मक कार्य में रुचि बढ़ सकती है. अपरिचित लोगों से व्यवहार करते समय सावधान रहे. बेवजह बदनामी या झूठे आरोप लग सकते है. गुस्सा और अपशब्दों से बचे. कर्मचारियों से काम लेते समय पूरा ध्यान रखें. छोटी सी भी लापरवाही बड़ा नुकसान दे सकती है.

Advertisement

किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया कार्य को पूरा करने में बाधा उत्पन्न कर सकता है. विपरीत हालातो में भी मनोबल कम न होने दें. किसी करीबी सम्बन्धी और मित्र से गलतफहमी के कारण संबंध खराब हो सकते हैं. इन संबंधों को सुधारने का प्रयास करें. व्यवसाय से जुड़े विवादित मामलों का समाधान मिल सकता है किसी काम में सफलता न मिलने पर तनाव न लें. दोबारा प्रयास करें. और मनोबल और आत्मविश्वास को बनाए रखें. 

स्वास्थ्य: मौसम में बार बार हो रहे बदलाव खांसी जुखाम कर सकते है. सर्द गर्म से बचकर रहें. 

आर्थिक स्थिति: पैसों की आवक अच्छी रहेगी. आय सम्बन्धित जानकारी किसी के साथ साझा न करें. 

रिश्ते: मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते है. प्रिय की नाराजगी दूर करेंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement