सिंह (Leo):-
Cards:- Seven of swords
बार बार कार्यों में आ रहे बदलाव और नई नीतियों के चलते कार्यों को पूरा नहीं कर पा रहे है.इससे मन कार्य से भटक सकता है.इस समय पुनः योजना पर नए सिरे से विचार करना जरूरी है.किसी नए कार्य को शुरू करते समय अनैतिक तरीके न अपनाएं.परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएं.जिम्मेदारियों को अन्य परिजनों के साथ साझा कर सकते है.अचानक से कुछ धन प्राप्त हो सकता हैं.इस धन को सही स्थान पर निवेश करने की सलाह किसी आर्थिक सलाहकार से ले सकते है.
पारंपरिक व्यवसाय को गैर पारंपरिक व्यवसाय में परिवर्तित करने की बात परिजनों से कर सकते है.प्रिय के परिजनों से विवाह की बात को लेकर तनाव हो सकता है.दोनों के परिजन इस रिश्ते को विवाह में बदलने की सहमति दे सते है.किसी व्यक्ति के कार्यों को लेकर संदेह कर सकते है.इस स्थिति में सामने वाले से पूछ सकते है.विपरीत परिस्थितियों में गलत कार्य की तरफ आकर्षण बढ़ सकता है.ऐसी स्थिति में विचारों को संतुलित करें.कोई भी निर्णय किसी व्यक्ति के प्रभाव में आकर न लें.सही बात का समर्थन करें.परिजनों से समस्याएं साझा करें.
स्वास्थ्य: गले में बढ़ती खराश और जुकाम के चलते खुद को थका हुआ महसूस कर सकते है.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति सामान्य है.धन कमाने के अन्य स्रोत की तलाश कर सकते है.
रिश्ते:विवाह के लिए परिजनों का बढ़ता दवाब परेशान कर सकता है.
दिशा भटनागर