सिंह (Leo):-
Cards:- Page of cups
कार्य क्षेत्र में कोई सहयोगी ईर्ष्यावश लगातार कार्यों में दखलंदाजी कर सकता है. इससे मन में निराशा और व्याकुलता बढ़ सकती है. अपने कार्य क्षेत्र की बुराई अन्य लोगों से न करें. इससे दूसरों के मन में गलत सोच बन सकती हैं. जिस व्यक्ति ने जरूरत पड़ने पर मदद को हो. उसकी कमियों की हंसी न उड़ाएं.किसी की कमियों को दूसरों के सामने प्रदर्शन न करे.. यदि किसी ऐसी स्थिति में उलझ गए है. जहां से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा हैं. तो किसी अनुभवी या गुरु से सलाह ले सकते हैं.
कार्य क्षेत्र में किसी रुके हुए कार्य को तय समय सीमा पूरा करके अपने उच्च अधिकारियों के मन में अपने लिए विश्वास उत्पन्न कर सकते हैं. जल्द ही कोई बड़ा अवसर मिल सकता है. जिससे लोगों के सामने अपनी काबिलियत और समझदारी का प्रदर्शन कर सकते है. दूसरों की निजी जिंदगी में दखलअंदाजी न करें. परिवार के साथ समय बिताए.कोई भी समस्या हो, उसे परिजनों के साथ साझा करें. अमर्यादित रिश्ते परेशानी का सकते है.सावधान रहें.
स्वास्थ्य: किसी खाने की चीज़ से एलर्जी हो सकती हैं.चिकित्सक अभी सभी तरह के बाहरी खानपान को मना कर सकते हैं.
आर्थिक स्थिति: कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं.माता से कोई कीमती आभूषण मिल सकता हैं.
रिश्ते: विवाह के लिए अच्छा रिश्ता ढूंढने के लिए चिंतित हो रहे हैं.एक बेहतर विवाह प्रस्ताव के लिए प्रयास जारी हैं.
दिशा भटनागर