सिंह (Leo):-
Cards:- Nine of swords
किसी बात के बिगड़ जाने का डर मन में समा सकता है. इस बात के चलते ये डर सता सकता हैं. कि यदि एक समय कोई छोटी सी भी गलती की. तो उसका परिणाम अत्यंत भयावह हो सकते है. विचारों में नकारात्मक न आने दें. आत्मविश्वास और धैर्य की कमी चलते इन परिस्थितियों बाहर निकल पाना मुश्किल लग सकता हैं. धैर्य, संयम और सावधानी अति आवश्यक है. इस बात यह भ्रम नहीं होना चाहिए. कि समस्याओं के समाधान अचानक से प्राप्त हो जाएंगे.
इसके लिए हिम्मत करना पड़ेगी. हिम्मत से काम लेंगे, तो निश्चय ही जीवन के अंधकार छटेंगे. परिस्थितियों की नकारात्मकता को अपने ऊपर हावी नहीं होने दे. कभी कभी दूसरों की बातों को अनसुना करना तनाव से दूर रखता है. दूसरों के विचारों को खुद पर हावी न होने दें. लोगों के साथ रिश्ते सुधारें. बात बात पर गुस्सा करने की आदत को दूर करें. अगर कोई व्यक्ति नाराजगी दिखा रहा है. तो उस नाराजगी का कारण जानने का प्रयास करें.
स्वास्थ्य: दिनचर्या की अनियमितता नींद को प्रभावित कर सकती है. दिनचर्या को नियमित और खानपान को पौष्टिक बनाएं.
आर्थिक स्थिति: धन निवेश का अच्छा प्रतिफल प्राप्त न होने से व्यवसाय में नुकसान हो सकता है.
रिश्ते: जरूरत से ज्यादा किसी पर दवाब न बनाएं. इससे रिश्ते खराब हो सकते है.
दिशा भटनागर