Singh Tarot Rashifal 16 April 2026: रुपयों का लेन-देन न करें, अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाएं 

Aaj ka Singh (Leo) Tarot Card Horoscope, 16 April 2026: जरूरत से ज्यादा शुभचिंतक लोगो से बचकर रहें. बिना स्वार्थ के बने रिश्तों को दूर न जाने दें. आंखों पर किसी के अविश्वास की पट्टी न बंधे. लोगों के बातों को अपने निर्णय पर हावी न होने दें. 

Advertisement
leo horoscope leo horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 16 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:04 AM IST

सिंह (Leo):-
Cards:- Seven of swords

आय बढ़ने के साथ कुछ अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते है. इस समय स्थिति पर नियंत्रण जरूरी है. कुछ व्यक्तिगत संपर्क अच्छे अवसर प्राप्त करने में लाभदायक रहेंगे. पारिवारिक संपत्ति के विवाद के चलते हिस्स प्राप्त करने के लिए कोई भी अनैतिक कार्य न करें. जीवन में बेईमानी से प्राप्त की गई वस्तुओं का सुख कई बार थोड़े समय के लिए ही प्राप्त होता है. दूसरों की संपत्ति को देखकर न ललचाए. इससे जीवन में लालच और तनाव बढ़ सकता है.

Advertisement

आस-पास के वातावरण से थोड़ा सजग रहें. विचारों में सकारात्मकता बनाए रखें. किसी के साथ भी भविष्य की योजनाओं को साझा न करें. संभव हैं, कि इस समय कोई कार्यों में बाधा डाल सकता है. ऐसे लोगों से दूर रहें. जरूरत से ज्यादा शुभचिंतक लोगो से बचकर रहें. बिना स्वार्थ के बने रिश्तों को दूर न जाने दें. आंखों पर किसी के अविश्वास की पट्टी न बंधे. लोगों के बातों को अपने निर्णय पर हावी न होने दें. 

स्वास्थ्य: जरूरत से ज्यादा तनाव स्वास्थ्य को बिगाड़ सकता है. कार्य की अधिकता से तनाव बढ़ने न दे. 

आर्थिक स्थिति: किसी के साथ लेनदेन न करें. अपने आय और व्यय में संतुलन बनाए. 

रिश्ते:नए लोगों के साथ मित्रता कर सकते है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement