सिंह (Leo):-
Cards:- The Moon
कार्यों में आ रही कुछ रुकावटें परेशान कर सकती हैं इस समय समझदारी और धैर्य से कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें. अचानक से लिए गए कुछ फैसला लोगों को चौंका सकते हैं. जिसे अनजान व्यक्ति की बातों में आने से बचे. कुछ छुपे हुए विरोधी परेशान करने की मंशा से किसी साजिश को अंजाम दे सकते हैं. इस समय सावधान रहना परेशानियों से बचाएगा. परिवार की छोटी समस्याओं को भी नजरअंदाज ना करें. बाद में वही आगे बड़ी मुसीबत बनकर सामने आ सकती हैं. यह समय आपके धैर्य और संयम की परीक्षा लेने वाला हो सकता है. जल्दबाजी और लापरवाही कार्यों को बिगाड़ सकती है. यदि किसी कार्य को करने में समय अधिक लग रहा है . तो कार्य शैली में बदलाव लाकर पुनः नए सिरे से सही प्रयास किया जा सकते हैं. नकारात्मक लोगों से दूर रहने का प्रयास करें. दूसरों पर कार्य को लेकर निर्भरता कम करें. भाग्य के भरोसे ना बैठे. व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन को अलग-अलग रखें. जीवन के सभी क्षेत्रों में कार्य को लेकर प्राथमिकता तय करें.
स्वास्थ्य: खानपान में परहेज रखें. दिनचर्या को नियमित करें. रोजाना कुछ समय व्यायाम अवश्य करें.
आर्थिक स्थिति: किसी संपत्ति को खरीदने की इच्छा को कुछ समय स्थगित करना पड़ सकता है. संभव है, कि संपत्ति के कागजों में कुछ संदेह नजर आ रहा है.
रिश्ते: परिवार में किसी व्यक्ति कि कलह करने की आदत को लेकर सभी लोगों के नाराजगी उसे बढ़ सकती है.
दिशा भटनागर